News Addaa WhatsApp Group Join करें

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी पडरौना में उमड़ी भीड़

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 19, 2021  |  5:51 PM

941 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी पडरौना में उमड़ी भीड़

पडरौना/कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कुशीनगर द्वारा जूनियर हाईस्कूल परिसर (निकट कोतवाली) पडरौना जनपद कुशीनगर में दिनांक 14/12/2021 से आगामी 15 दिवस हेतु जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी (खादी महोत्सव 2021) का भव्य आयोजन किया गया है।जिसमे देश के विभिन्न प्रांतो एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खादी एवं ग्रामोद्योग के स्टाल धारकों द्वारा अपने अपने भिन्न भिन्न प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री किया जा रहा है।

आपके लिए और..- हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक,...

प्रदर्शनी में आम जनमानस की काफी भीड़ हो रही है तथा दूर दराज से आए स्टाल धारकों से अपने मन पसन्द के सामानों का क्रय किया जा रहा है,प्रदर्शनी में दिनांक 18/12/2021 तक लगभग 1300000 रु की बिक्री हुई है।प्रदर्शनी में मुख्य रूप से प्रतापगढ़ के आंवले के लड्डू,मुरब्बे, आचार,कानपुर के बने लेदर के जूते चप्पल,सराहनपुर के लकड़ी के आकर्षक डिजाइनों में सोफ़ासेट/फर्नीचर,गार्डन झूल,टेबुल आदि के साथ साथ खादी की संस्थाओं द्वारा उच्चकोटि के खादी,ऊनि,रेशम,सिल्क,पाली आदि वस्त्रो के साथ साथ जाकेट,सदरी,कम्बल व जाड़े के सभी प्रकार के वस्त्रो की भारी छूट के साथ प्रदर्शन एवं बिक्री की जा रही है,इसके साथ साथ मउ की बनी साड़ियां भी महिलाओं में आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।आर्टिफिसियल ज्वेलरी की दुकान पर महिलाओ द्वारा अपनी मनपसंद खरीदारी की जा रही है।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल ने कहा है कि प्रदर्शनी आयोजक उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कुशीनगर अपील करता है कि अपना अमूल्य समय निकालकर एक बार जरूर प्रदर्शनी में पधार कर देश के विभिन्न प्रान्तों व प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्रदर्शनी में आये स्टाल धारकों के स्वदेशी उत्पादों को देखकर मनपसन्द अपनी आवश्कतानुसार सामानों का खरीदारी कर आत्म निर्भर भारत एवं लोकल फ़ॉर वोकल की सोच को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking