रामकोला/कुशीनगर । आस्था और धर्म के दृष्टिकोण से पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार को भगवान शंकर की पूजा अर्चना को लेकर क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई।
धर्मसमधा शिव मंदिर, अमवा धाम (शिव मंदिर), उर्दहा शिव मंदिर, सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम परिसर अन्तर्गत स्थित शिव मंदिर, बनहवा शिव मंदिर सहित सभी प्रमुख शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का विशेष पूजा अर्चना किया और परिवार की अमन चैन व सुख-समृद्धि के लिए कामना की।सावन के पूर्णिमा के अवसर पर जगह – जगह बाबा भोलेनाथ की महिमा पर आधारित भजन दिन भर गूंजते रहे जो पूरे वातावरण को शिवमय होने का एहसास करा रहा था।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…