कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। प्रदेश सरकार में बीज वितरण विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह की पुत्री एवं भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू की बहन डॉ. अंजली सिंह को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए “विश्वविद्यालय अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार–2025” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर जे. पी. सैनी (कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय एवं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे। अतिथियों ने डॉ. अंजली सिंह को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. अंजली सिंह का शोध-पत्र—
“गामा-किरणों से विकिरणित कालानामक धान में आकारिकी एवं उपज लक्षणों का विश्लेषण: एम-4 एवं एम-5 पीढ़ियों के अवलोकनों पर आधारित”—
वर्ष 2025 में प्रकाशित उत्कृष्ट शोध-पत्रों के अंतर्गत चयनित हुआ, जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला।
शैक्षणिक दृष्टि से डॉ. अंजली सिंह प्रारंभ से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा पडरौना स्थित हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज से तथा स्नातकोत्तर की उपाधि गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
अपनी उपलब्धि पर डॉ. अंजली सिंह ने अपने आदरणीय मार्गदर्शक डॉ. राजवीर सिंह चौहान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और विश्वास के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। साथ ही उन्होंने माता श्रीमती शशि प्रभा सिंह एवं पिता राजेश्वर सिंह के आशीर्वाद, बड़े भैया नीरज सिंह बिट्टू के स्नेह व निरंतर मार्गदर्शन तथा अपने पति इंजीनियर अनुराग सिंह के सतत सहयोग को इस उपलब्धि का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और अधिक समर्पण व उत्कृष्ट शोध की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर भाभी आभा सिंह, भाई ई. निरंजन सिंह, भाभी दिव्या सिंह, नीतिश सिंह, शुभम, राज्यसभा सांसद आर.पी.एन. सिंह, सांसद विजय कुमार दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्रा, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक पी.एम. पाठक, विधायक विनय गौड़, विधायक मोहन वर्मा, विधायक कुशवाहा, विधायक असीम राय, विधायक विवेकानंद पांडेय, अजय गोविंद शिशु, चमन यादव, राजन जायसवाल, संजय सिंह मुन्ना, पी.ए.सी. सदस्य फूल बदन कुशवाहा, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कुशीनगर किरण राकेश जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, प्रख्यात समाजसेवी मृत्यंजय ठुकराई उर्फ बुलेट भैया, भाजपा युवा नेता शैलेंद्र ठुकराई सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हार्दिक बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में कसया से लेकर बिहार सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर चल…
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…