News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर जनपद के एक युवक का बिहार के गण्डक नदी में तैरता मिला शव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2021  |  7:28 PM

1,122 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जनपद के एक युवक का बिहार के गण्डक नदी में तैरता मिला शव

तमकुहीराज/कुशीनगर। बीते बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र से लापता एक युवक का शव बिहार के गोपालपुर थाने के जीरो आड़ी गंडक नहर मे गुरूवार को तैरते मिला है ।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

जानकारी हो की गंडक नदी मे शव के पानी मे तैरते देख ग्रामीणों ने गोपालपुर थाने को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार दल बल के साथ जीरो आड़ी पहुंचे। जहा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतक की पहचान तरयासुजान थाने के बसडीला बुजुर्ग बरई टोला गाव के प्रेम यादव के बीस वर्षीय पुत्र सुनील यादव के रूप मे हुआ है। मृतक एक ट्रक पर खलाशी के रूप में कार्य कर रहा था।बताया जा रहा है कि बुधवार की देर संध्या वह तरयासुजान थाने के बनवरीया पेट्रोल पंप के पास एक परचित युवक के साथ बगल के होटल में खाना खाने के लिए गया था। काफी देर बाद वापस नही लौटने के बाद ट्रक चालक चंदन ने उसकी खोज बीन शुरू की। नही मिलने पर वह परिजनों को सूचना दिया।

इस विषय मे गोपालपुर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार का कहना था प्रथम दृष्टि यहां प्रतीत हो रहा है कि यूपी मे युवक कि कहीं हत्या कर शव को गंडक में फेंक दिया गया है। जो पानी में तैरते हुए गोपालपुर थाना के जीरो आडी पुल के पास पहुंचा था। पुलिस हर एक बिंदु पर अपना जांच कर रही है।

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking