News Addaa WhatsApp Group Join करें

डीआईजी गोरखपुर ने की कुशीनगर पुलिस की समीक्षा बैठक त्योहारों पर शांति व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 11, 2025  |  7:31 PM

290 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीआईजी गोरखपुर ने की कुशीनगर पुलिस की समीक्षा बैठक त्योहारों पर शांति व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर । आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली और डाला छठ को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र श्री शिवासिम्पी चिनप्पा ने शनिवार को कुशीनगर पुलिस की समीक्षा बैठक की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
डीआईजी ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी थाने क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें, शांति समितियों, संभ्रांत नागरिकों व डिजिटल वालंटियर्स का सहयोग लेकर त्योहारों को परंपरागत तरीके से मनाया जाए।

डीआईजी ने जनपद में शातिर अपराधियों को सूचीबद्ध कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए।
साथ ही गैंगेस्टर एक्ट के लंबित मामलों की विवेचना शीघ्र पूर्ण करने, अवैध शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी और लव जिहाद जैसी गतिविधियों पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैंक, एटीएम व सहज जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग, जमानत पर बाहर आए अपराधियों की निगरानी और टॉप-10 अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई पर भी जोर दिया।

उन्होंने महिला सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी थानों पर महिला हेल्पडेस्क सक्रिय रखे जाएं तथा मिशन शक्ति व एंटी रोमियो स्क्वाड को फील्ड में पूरी तरह सक्रिय किया जाए।
महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए डायल 1090, 112, 108, और UPCOP ऐप के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। डीआईजी ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाले संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

एसपी कुशीनगर ने दी प्रस्तुति

बैठक के दौरान एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने जनपद में अपराध नियंत्रण, मिशन शक्ति, शराब व गौ-तस्करी, गैंगेस्टर एक्ट समेत अन्य कार्यवाहियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।

बैठक के अंत में डीआईजी श्री चिनप्पा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसिंग में संवेदनशीलता, पारदर्शिता व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनविश्वास बनाए रखना और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करना ही पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking