News Addaa WhatsApp Group Join करें

डीजे बजाने को लेकर बाराती व घराती में हुए मार-पीट में एक की मौत मामले वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 21, 2025  |  7:18 PM

185 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीजे बजाने को लेकर बाराती व घराती में हुए मार-पीट में एक की मौत मामले वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। बीते बुधवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली लाला में रुद्रपुर देवरिया से आई बारात में डीजे बजाने को लेकर घराती व बाराती में हुए मार-पीट में घायल दुल्हन के भाई की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जहां परिजनों के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने वांछित युवक को शुक्रवार को सुबह 10.25 पर गौरी बाजार मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के पैकौली लाला में घराती व बाराती में डीजे को लेकर कहासुनी के दौरान मार-पीट हो गई थी जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए थे जिसमें दुल्हन के भाई की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जहां परिजनों ने बाराती पक्ष से
हत्या की घटना में वांछित अभिषेक पासवान को गौरी बाजार मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं जमा तलाशी के दौरान हत्या में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद कर मु0अ0स0 91/2025 धारा 103(1)/109(1)/352 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला उ0नि0 श्री संतराज यादव,हे0का0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह हे0का0 पंकज सिंह,का0 शिवा सिंह,का0 जितेन्द्र पाल,का0 नीरज सिंह शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking