News Addaa WhatsApp Group

डीजे पर अशलील गाने बजे तो खैर नहीं – चौकी इंचार्ज

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Oct 25, 2024  |  5:49 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीजे पर अशलील गाने बजे तो खैर नहीं – चौकी इंचार्ज

बोदरवार/कुशीनगर। आगामी पर्व को आप लोग शांति पूर्वक मनाने का कार्य करें किसी भी प्रकार से क्षेत्र में अशांति का माहौल उत्पन्न न हो I डीजे बजाने वाले लोग विशेष ध्यान देंगे कि डीजे पर अशलील गानों को न बजाया जाय।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

उक्त बातें शुक्रवार के दिन 25 अक्टूबर को कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मंसूरगंज में स्थित पुलिस चौकी पर आगामी दीपावली व छठ पर्व को लेकर हुई बैठक में उपस्थित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने की अपील करते हुए चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह ने कही I इन्होंने कहा कि पूजा अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन में भी आयोजक मंडल सहित गांव के संभ्रांत नागरिकों को जागरुक रहने की जरुरत है संभ्रांत लोगों की जागरूकता से छोटी बड़ी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है I शाम होने से पहले ही मूर्तियों के विसर्जन का कार्य संपन्न कराने के लिए चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह द्वारा आयोजक मंडल सहित संभ्रांत नागरिकों से अपील किया गया I और इस दौरान उपस्थित डीजे संचालकों को चौकी इंचार्ज ने हिदायत देते हुए कहा कि अगर मूर्ति पूजा से लेकर विसर्जन के समय कहीं से भी डीजे पर अशलील गाने बजते हुए मिला तो डीजे संचालकों का खैर नहीं होगा।

इस अवसर पर प्रधान धर्मराज सिंह, शैलेष पटेल, महेश प्रसाद, रामप्रसिद्ध, चंद्रिका गौण, बसंत निषाद, सुभाष गुप्ता, अरुण जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, संजीव उर्फ गुड्डू सिंह,अनिल गुप्ता, दरोगा हरिश्चंद यादव, कांस्टेबल बालगोबिन्द, अरुण, अजय सिंह, आदि उपस्थित रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking