News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 1, 2026  |  7:27 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद

हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली हाटा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल, 1700 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बताई जा रही हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार, एक नवंबर को कोतवाली हाटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार पुत्र रमायन निवासी ग्राम परागपुर, थाना कोतवाली हाटा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हाटा में दर्ज मुकदमा संख्या 552/2026 धारा 304(2) बीएनएस और मुकदमा संख्या 487/2026 धारा 304(4) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटनाओं के खुलासे का दावा किया गया है।गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मंगलसूत्र, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हुए।

इसके अलावा हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या यूपी 57 एएल 6121 भी पुलिस ने बरामद की है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामचंद्र पटेल, उपनिरीक्षक कमलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अंकुर सिंह, सतीश सिंह और अखिलेश यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking