News Addaa WhatsApp Group Join करें

दीपों की ज्योति से जगमगा हो उठा सामाजिक कुंभ का किनारा..दीपावली पर्व पर हर वर्ष मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजित करता है दीपोत्सव कार्यक्रम

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 30, 2024  |  7:52 PM

95 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दीपों की ज्योति से जगमगा हो उठा सामाजिक कुंभ का किनारा..दीपावली पर्व पर हर वर्ष मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजित करता है दीपोत्सव कार्यक्रम WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी बगहा रेल पुल स्थित मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। नारायणी पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत दीपो को प्रज्वलित किया गया इसके बाद नारायणी का किनारा भक्तिमय नारों से गूंज उठा व दीपों से जगमगाने लगा। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कुंभ संरक्षक डा. सत्येंद्र गिरी महाराज ने कहा कि दीपावली सनातन का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। वैभव का प्रतीक ये पर्व हमारे जीवन में सत्य, धर्म और आत्मज्ञान के प्रकाश को प्रकट करता है। इसके अलावा इस पर्व के कई और आध्यात्मिक पक्ष भी हैं, दीवाली को दीपों का पर्व माना जाता है, जो अज्ञानता और नकारात्मकता के अंधकार को दूर करने का प्रतीक है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

दीपावली पर घर की सफाई बाहरी के साथ-साथ आंतरिक शुद्धि का भी प्रतीक है, जो आत्मा की पवित्रता को दर्शाता है। त्यागी महाराज ने कहा कि माता लक्ष्मी की पूजा केवल भौतिक धन के लिए नहीं, बल्कि आत्मिक समृद्धि और आंतरिक शांति के लिए भी की जाती है। दीवाली के साथ-साथ अपने भीतर की रोशनी को भी जगाने की प्रेरणा मिलती है। मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने अतिथियों एवं सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर योगेश शर्मा, रामबाबू चौहान, संचित पांडेय, फूला देवी, आनंद मिश्रा एडवोकेट, नरेंद्र चौरसिया, श्रीकांत चौहान, वीरेंद्र निषाद, मनोज शर्मा, अजय तिवारी, सूरजभान भारती आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking