News Addaa WhatsApp Group Join करें

दीपू गेल–रवि सिंह की चमक, कुबेरस्थान बना टीआरएल कप चैंपियन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 22, 2025  |  6:13 PM

560 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दीपू गेल–रवि सिंह की चमक, कुबेरस्थान बना टीआरएल कप चैंपियन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुहीराज क्षेत्र के दाहूगंज पांडेय मुन्नीपट्टी स्थित मिनी स्टेडियम के खेल मैदान पर टीआरएल कप व शाही रथ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को बेहद रोमांचक माहौल में खेला गया। फाइनल में सी पी हॉस्पिटल कुबेरस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिशु इलेवन महराजगंज को 16 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर रिशु इलेवन महराजगंज ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सी पी हॉस्पिटल कुबेरस्थान की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। टीम की ओर से दीपू गेल ने मात्र 16 गेंदों में विस्फोटक 56 रन ठोककर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जबकि रवि सिंह ने 12 गेंदों में 29 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। महराजगंज की ओर से गेंदबाजी में तनवीर ने 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं गोल्डन ने 3 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महराजगंज की टीम संघर्ष के बावजूद 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। टीम की ओर से तनवीर ने 30 गेंदों में 76 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। कप्तान राजू यादव ने 39 रन का योगदान दिया। कुबेरस्थान की ओर से गेंदबाजी में रवि सिंह ने 3 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि ऋषभ ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लेकर जीत की राह आसान की।
फाइनल मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रवि सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन करने पर हर्षित यादव को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रदान किया गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भाजपा नेता विजय कुमार राय रहे, जिन्होंने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। मैच की कमेंट्री दिनेश चौहान, सच्चिदानंद यादव एवं दुर्गेश पाल ने की, जबकि निर्णायक की भूमिका भीम कुशवाहा और इंशाद अंसारी ने निभाई।

इस अवसर पर प्रधान संघ ब्लॉक तमकुहीराज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रजनीश राय, किसान पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक अनूप राय, ठाकुर रोड लाइन्स के प्रबंधक मृत्युंजय ठाकुर उर्फ बुलेट भैया, शाही रथ नवीन के स्वामी मुकेश अमरेश शाही, वरिष्ठ पत्रकार अशोक द्विवेदी, पूर्व प्रधान प्रदीप उपाध्याय, कृष्ण कुमार गुड्डू, समाजसेवी शैलेन्द्र ठुकराई, जहांगीर अंसारी, रंजन कुशवाहा, गुलाम गौस, कुलदीप यादव, अनुज यादव, बिट्टू शर्मा, करन यादव एवं खुशेंद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फाइनल मुकाबले के दौरान मिनी स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही और पूरे मैच के दौरान खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking