News Addaa WhatsApp Group Join करें

दिल्ली: मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, खिड़की से कूदते दिखे छात्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 15, 2023  |  7:03 PM

186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दिल्ली: मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, खिड़की से कूदते दिखे छात्र WhatsApp
Responsive image

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मशहूर दिल्ली के मुखर्जी नगर की एक कोचिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। तीसरी मंजिल से छात्र खिड़की तोड़कर रस्सी से लटककर नीचे उतरने लगे। लड़के ही नहीं, लड़कियां भी विंडो एसी के सहारे उतरती गईं। हालांकि ये इतना आसान नहीं था। दो तरफ से रस्सी से लटके छात्र एक-एक कर उतर रहे थे। आज दोपहर 12 बजे के बाद ‘संस्कृति कोचिंग सेंटर’ में आग लगी थी। आपाधापी में कई लड़कियों और लड़कों को चोट आई है। कुछ बच्चे रस्सी से लटकते ही फिसलकर नीचे आ गए जिससे जख्मी हो गए। यह खौफनाक मंजर देख नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक रस्सी से एकसाथ 10-10 लड़के और लड़कियां उतर रहे थे। कई लोगों ने आशंका जताई कि रस्सी टूट जाती तो बड़ा खतरा हो जाता। किसी का बैग ऊपर से गिरता, किसी का जूता… अरे गिर जाएगी, आराम से उतरो… यह शोर काफी देर तक सुनाई देता रहा। नीचे खड़े लोग छात्रों को अलर्ट कर रहे थे। फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुखर्जी नगर घनी आबादी वाला क्षेत्र है।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

देखे वीडियो!

ये तो छात्रों का अड्डा है: यह वही इलाका है जो आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए देशभर में मशहूर है। इसे आप क्लास-वन की तैयारी का छात्रों का अड्डा या हब समझिए। यहां सरकारी नौकरियों की तैयारी कराने वाले कई कोचिंग सेंटर हैं। यहां की गलियों में किताबों की दुकानों की भरमार है।

चारों तरफ छात्र और चाय की दुकानें दिखेंगी। सुबह से लेकर देर रात तक प्रतियोगी छात्रों से मुखर्जी नगर गुलजार रहता है। यहां का रिजल्ट भी अच्छा ही रहता है। यहां रहकर पढ़ाई करने वाले बड़ी संख्या में छात्र यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए हैं।

नाम की बात करें तो बंटवारे के बाद हडसन लेन, आउट्राम लेन और किंग्सवे कैंप वाले इलाके में पुनर्वास कॉलोनियां बसाई गईं। इसे बाद में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर मुखर्जी नगर कहा गया। कुछ साल पहले की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुखर्जी नगर में हर रोज करीब 3 लाख लोग रहते हैं या आते हैं इसलिए यहां मकान का किराया, बिजली बिल, पानी बिल, टिफिन की भी काफी चर्चा होती रहती है। कई लोग आईएएस बनने के बाद भी मुखर्जी नगर का किस्सा बड़े चाव से सुनाते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

आजकल WhatsApp हर स्मार्टफोन यूजर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking