कसया/कुशीनगर l बनकटा बाजार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुर में शुक्रवार की दोपहर राजस्व विभाग द्वारा विवादित जमीन और रास्ते को लेकर पैमाइश किया गया। भानपुर के पूर्व प्रधान दिलीप यादव और काश्तकार लखराज प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंता द्वारा प्रस्तावित सड़क राजस्व अभिलेख में दर्ज नहीं है काश्त का जमीन गाटा संख्या 492 जो लखराज प्रसाद आदि का है उसमें जबरदस्ती काश्त भूमि में सड़क निर्माण कराने का कार्य किया जा रहा है , अगर किसी काश्तकार का जमीन में सड़क निर्माण होता है तो उस निधि का दुरुपयोग एवं सरकारी धन का दुरुपयोग होगा । लखराज प्रसाद ने बताया कि इसी प्रकरण को लेकर हम लोगों ने एसडीएम कसया को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग किए है कि सड़क का निर्माण कार्य रोका जाए तथा भूमि की सही पैमाइश करके ही निर्माण कार्य किया जाए । एसडीएम कसया ने राजस्व विभाग के लेखपाल और कांगो को आदेश किए की मौके पर जाकर पैमाइश करके देखा जाए कि क्या मामला है । लेखपाल धनंजय पांडे ने बताया कि पैमाइश के उपरांत यह जमीन लखराज और सुभाष प्रसाद की है यदि यह लोग चाहे तो रोड का निर्माण हो सकता है अन्यथा रोड का निर्माण नहीं हो सकता है , क्योंकि यह जमीन काश्त का है ग्रामसभा का नहीं है। वही विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने बताया कि काश्त की जमीन में हम अपने विधायक निधि का दुरुपयोग नहीं होने देंगे । यदि अगर सरकारी जमीन होता तो हमारे निधि का प्रयोग किया जा सकता हैं। नाराज ग्रामीणों ने विधायक निधि के धन का दुरुपयोग ना हो इसी बात को लेकर एसडीएम को शिकायत किए और कार्यवाही की मांग किए। दिलीप यादव ,लख राज प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, अशोक सिंह, रामध्यान प्रसाद ,अशोक प्रजापति ,नथनी प्रसाद आदि लोग मौके पर मौजूद थे ।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…