News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: परिषदीय विद्यालयों में निपुण छात्रों से बढ़ रहा शिक्षा का ग्राफ- एसडीएम

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 20, 2024  |  5:12 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: परिषदीय विद्यालयों में निपुण छात्रों से बढ़ रहा शिक्षा का ग्राफ- एसडीएम
  • उपजिलाधिकारी ने निपुण छात्रों को किया पुरस्कृत

रुद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र पर हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे प्री प्राईमरी और प्राथमिक विद्यालय के निपुण छात्रों को उपजिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम रत्नेश तिवारी, बीडीओ रामकृपाल गुप्ता और बीईओ राजकिशोर सिंह ने मां सरस्वती का पूजा अर्चन कर किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

एसडीएम ने कहा कि प्रदेश को निपुण बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास का असर दिख रहा है। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान छात्रों में निपुणता का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कायाकल्प से विद्यालयों की सूरत बदलने के साथ शिक्षा में सुधार से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को लाभ मिल रहा है। प्री प्राईमरी शिक्षा में नवाचार से बच्चों के प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत हुई है। बीडीओ ने कहा कि हमारा आंगन- हमारे बच्चे उत्सव से छात्रों को प्रोत्साहन मिल रहा है। गांवा में शिक्षा की इकाई को सुदृढ़ किया जा रहा है। एसएमसी अध्यक्ष, प्रधान के अलावा शिक्षकों को प्रशिक्षित करने से परिवर्तन धरातल पर दिख रहा। बीईओ ने कहा कि प्राथमिक के साथ जूनियर के छात्रों की गतिविधियों में सुधार करने के लिए एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है।

इस अवसर पर सुपरवाइजर सुभा देवी, एआरपी सत्यवान यादव, विजय बहादुर यादव, सत्यप्रकाश सिंह, दुर्गेश्वर मिश्र, ब्रजेश राव, अरुण सिंह, ब्रजेश गुप्ता, विनय यादव, शुभम मिश्र, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking