News Addaa WhatsApp Group

देवरिया: विवाहिता ने जहर खाते हुए बनाया वीडियो, कहा-‘कोई चैन से जीने नहीं देता’, जांबाज दारोगा ने बचाई जान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 22, 2021  |  10:56 AM

1,107 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: विवाहिता ने जहर खाते हुए बनाया वीडियो, कहा-‘कोई चैन से जीने नहीं देता’, जांबाज दारोगा ने बचाई जान!

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला ने जहर खाते हुए वीडियो बनाया फिर महिला ने अपने बुआ के भेज दिया। वीडियो देखते ही बुआ के होश उड़ गए। आनन फानन में उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी भतीजी ने जहर खा लिया है। हरकत में आई देवरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। देखा तो बाहर से दरवाजा बंद था। पुलिस तत्परता दिखाते हुए छत पर चढ़कर अंदर से कमरे पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल डॉक्टरों ने युवती की जान खतरे से बाहर बताई है। वही पुलिस की इस तत्परता की लोग प्रशंसा कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक मामला देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।  जहां महिला ने पारिवारिक कलह आजीज आकर जहर खा ली। वीडियो बना कर बुआ के वाट्सप पर भेज दिया। मामले की जानकारी बुआ ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस की मदद से युवती की जान बच गई है।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया महिला को बचाने में बरहज पुलिस अधीक्षक ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने समय रहते ही युवती को अस्पताल पहुंचा जिससे उसकी जान बच सकी है। उन्होंने बताया युवती के बयान के मुताबिक वह पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking