News Addaa WhatsApp Group

देवरिया: सप्तम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को, घरों में रह कर करें योग: डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 20, 2021  |  2:04 PM

716 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: सप्तम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को, घरों में रह कर करें योग: डीएम

देवरिया । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार के द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में इस वर्ष सप्तम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी लोग अपने-अपने घरों पर तथा अपने कार्यालय एवं चिकित्सालयों में परिवार के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगाभ्यास करेंगे।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए डीएम श्री निरंजन ने बताया कि इस वर्ष केन्द्र स्तर, राज्य स्तर, जिला स्तर पर योग दिवस चैलेंज प्रतियोगिता रखी गई हैं जिसके लिये योग दिवस चैलेन्ज के अन्तर्गत योग से सम्बन्धित तीन प्रतियोगिताएं योग वीडियो प्रतियोगिता, योग कला प्रतियोगिता तथा योग क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता की तीन श्रेणियों बनाई गई हैं जिसमें 5 वर्ष से 18 वर्ष, 18 वर्ष से 60 वर्ष, 60 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकगण प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसके लिये 21 जून , 2021 के मध्य रात्रि 12 बजे तक योगाभ्यास करते हुये 02 से 04 मिनट तक का वीडियो www.ayushup.in पर रजिस्ट्रेशन करके आयुष कवच पर अपलोड करें, साथ में सोशल मीडिया हैण्डिल्स (facebook, youtube, twitter, instagram) पर अपलोड करते हुए निम्न का उपयोग कर सकते हैं #BeWithYogaBeAtHome #YogaWithCMYogi, #YogaWithAyushUP, #IDY2021 पर अपलोड करें। इस लिंक के साथ चुने गये प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागियों को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा तथा प्रातः 07.00 बजे से 07.45 बजे तक योग सामान्य प्रोटोकॉल का दूरदर्शन पर प्रसारण (मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली द्वारा) किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 21 जून 2021 को योग दिवस का व्यापक प्रचार करते हुए योग करना सुनिश्चित करें।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया है कि जनपद में स्थित 4 योग वेलनेस सेंटर एवं आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर पर नियुक्त योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक द्वारा वर्चुअल/ऑनलाइन योग का प्रशिक्षण नियमित रूप से दिया जा रहा है। इसकी अतिरिक्त समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं फार्मासिस्ट इनचार्ज, स्वास्थ्य कर्मचारी को भी 21 जून के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने एवं आम जनता को भी कार्यक्रम कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking