News Addaa WhatsApp Group

देवरिया: शादी के दिन नहीं पहुंची बरात तो नाराज दुल्हन शादी के जोड़े में पहुंच गई दूल्हे के घर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 3, 2021  |  11:08 AM

1,264 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: शादी के दिन नहीं पहुंची बरात तो नाराज दुल्हन शादी के जोड़े में पहुंच गई दूल्हे के घर!

यूपी के देवरिया जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां लार क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन घंटों दरवाजे पर बैठ कर दूल्हे के आने का इंतजार करती रही। दूल्हे के बरात नहीं लेकर पहुंचने पर दुल्हन ने सबक सिखाने के लिए दूल्हे के घर पहुंच गई। बरात नहीं लाने का आरोप लगाकर दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दिया। फिर दुल्हन थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शादी से मुकरने, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा के पुलिस को तहरीर दी। हल्दी और मेहंदी लगाई दुल्हन को थाने में देख थाने के गेट पर लोगों की भीड़ जुट गई।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पड़ोस के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने पिछले दिनों लार पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर युवक पर शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को बुलाया। पंचायत में तय हुआ की युवक की शादी युवती से होगी। पुलिस के समक्ष दो अगस्त को शादी की तिथि निर्धारित हुई। लड़की के घर वाले शादी की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सोमवार को दोपहर में सूचना मिली कि लड़के के घर वाले गांव छोड़ कर फरार हो गए हैं और जब साम तक बरात नहीं पहुंची तो युवती शादी के जोड़े में प्रेमी के घर पहुंच हंगामा करने लगी। वहां ताला लगा हुआ था। हंगामा होता देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद युवती मेहंदी, हल्दी और चुंदरी ओढ़े थाने पहुंची और प्रमी के घर छोड़ कर भागने की शिकायत की। पुलिस गांव में पहुंची तो युवक के परिवार के लोग गायब थे। युवती वापस अपने घर लौट गई।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने पर युवक के घर गया था, वह मिला नहीं। तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking