News Addaa WhatsApp Group Join करें

देव दीपावली पर 2100 दीपों से जगमग हुआ दुबौली सोहसा घाट

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Nov 15, 2024  |  6:45 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देव दीपावली पर 2100 दीपों से जगमग हुआ दुबौली सोहसा घाट

मथौली बाजार/कुशीनगर। देवताओं की दीपावली यानी देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर हाटा तहसील स्थित छोटी गंडक नदी के दुबौली सोहसा घाट पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा जन सहयोग से शुक्रवार के सांध्यकाल में 2100 सौ दीपक जलाकर धूम धाम से मनाया गया। यह पर्व लोकपर्व और महोत्सव का रूप ले चुकी है। और साल दर साल बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही इस पल का गवाह बनने के लिए हजारों के तादाद में लोग पहुंचे थे। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देव दीपावली हिन्दू परम्पराओं के आध्यात्मिक सार को दर्शाता है।यह भक्ति, प्रकाश और धर्म की विजय का प्रतिक है। आगे कहा जब हम बंटेंगे तो हम कटेंगे उन्होंने इस घाट पर सांसद निधि से छठ घाट बनवाने का आश्वासन दिया। और अगले साल देव दीपावली भव्य मनाया जाएगा।

इस अवसर भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम धीरज राव के टीम द्वारा किया गया। पं राघवेन्द्र मिश्र ने वैदिक मंत्रोंउच्चार द्वारा दीप प्रज्वलित कराया।अंत में संस्था के सचिव डा० हरिओम मिश्र एवं सत्यजीत सिंह ने मुख्य अतिथि से इस सोहसा घाट पर मुक्ति धाम एवं दुबौली घाट पर छठ घाट बनवाने की मांग किया।और सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डा० डीएस तिवारी एवं संचालन धीरज राव ने किया। और मुकामी पुलिस मौजूद रहीं।

इस दौरान विधायक हाटा मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड ,ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह,हाटा प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, कसया प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव, अखिलेश दास गुप्ता, पत्रकार अनिल त्रिपाठी, दिनेश पाण्डेय, सत्यजीत सिंह, बबलू मिश्र, एड़ियों ऐजी मोती चक प्रमोद सिंह, नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रधान दुबौली सेवा लाल यादव, गुलशन तिवारी, आशुतोष मिश्र, बेद प्रकाश त्रिपाठी,मुकेश राव, प्रधान विजय कुशवाहा, रविश सिंह, सत्यकाम पाण्डेय, राघवेन्द्र प्रताप शुक्ल, चिन्तु मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking