News Addaa WhatsApp Group

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 28, 2023  |  8:24 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न

जटहा बाजार/कुशीनगर (अजीत यादव) । विकास खंड बिशुनपुरा के ग्राम सभा त्रिलोकपुर खुर्द में बृहस्पतिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे मे जानकारी मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दिया ।

आज की हॉट खबर- शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली...

विकसित भारत संकल्प यात्रा में मौजूद लोगों को सदर विधायक मनीष जायसवाल के द्वारा विकसित भारत बनाने की संकल्प दिलाई गई। विधायक ने बताया कि केन्द्र में मोदी और राज्य में योगी की सरकार जबसे हुआ है देश में चारो तरफ विकास की गंगा बह रही है ।इस संकल्प यात्रा का मतलब यह है कि हर ग्राम पंचायतों में विकास की स्थिति देखने व जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणो की समस्या सुनी व देखी जा सके । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे आई बैन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को गिनाया । वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान बाल विकास विभाग द्वारा पोषण युक्त खाद्य पदार्थों का स्टाल लगाकर गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई व अन्नप्राशन कराया गया। कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता लल्लन मिश्रा ने बताया कि सेवा भाव से कार्य करने वाले देश के प्रधान सेवक हैं। यात्रा का मकसद देश एवं प्रदेश में जो जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उसको जन- जन तक पहुंचाने का है। कार्यक्रम में लाभार्थियों को सर्टिफिकेट, आवास की चाभी एवं गोद भराई करके सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता विशुनपुरा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता की देख रेख में सम्पन्न हुआ।इस मौके ग्राम प्रधान त्रिलोकपुर खुर्द सुमन पाण्डेय व प्रधान प्रतिनिधि बशिष्ठ पाण्डेय , शक्ति केन्द्र संयोजक छेदी शर्मा ,बूथ अध्यक्ष विरेन्द्र मिश्र, कृष्ण मुरारी पाण्डेय, महिला मोर्चा मंडल मंत्री अनुराधा मिश्र,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिंगापट्टी भीम सिंह ,ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा ,ग्राम विकास अधिकारी अमरनाथ प्रजापति, ,लेखपाल रामदर्शन शर्मा ,,बीजेपी कार्यकर्ता जवाहर पाल ,ओमप्रकाश पाण्डेय ,सुनील चौरसिया इत्यादि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking