News Addaa WhatsApp Group Join करें

ढाढ़ा चीनी मिल ने 27 दिसंबर तक किया 103.83 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान बसंतकालीन गन्ना बुवाई का उपयुक्त समय खिचड़ी से होली तक : ओम प्रकाश गुप्ता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 8, 2026  |  6:23 PM

269 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ढाढ़ा चीनी मिल ने 27 दिसंबर तक किया 103.83 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान बसंतकालीन गन्ना बुवाई का उपयुक्त समय खिचड़ी से होली तक : ओम प्रकाश गुप्ता WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

ज्ञानेश्वर बरनवाल की रिपोर्ट :

हेतिमपुर,कुशीनगर । ढाढ़ा चीनी मिल गेट क्षेत्र में बसंतकालीन गन्ना बुवाई का रकबा बढ़ाने और किसानों के समग्र विकास के लिए चीनी मिल द्वारा कई क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं। चीनी मिल ने 27 दिसंबर तक किसानों के खातों में कुल 103 करोड़ 83 लाख रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। यह जानकारी अधिशासी अध्यक्ष श्री आर. के. गुप्ता ने किसानों को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि हाटा गन्ना समिति के किसानों को 20 करोड़ 25 लाख रुपये, कसया गन्ना समिति को 5 करोड़ 75 लाख रुपये तथा सर्वाधिक भुगतान पडरौना गन्ना समिति के किसानों को 31 करोड़ 29 लाख रुपये किया गया है। कुल 12 गन्ना समितियों के कृषकों को अब तक 103 करोड़ 43 लाख रुपये का भुगतान खातों में भेजा जा चुका है। उन्होंने किसानों से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करने की अपील की।
अधिशासी अध्यक्ष ने कहा कि चीनी मिल किसानों को जैविक खाद, ट्राइकोडर्मा, कीटनाशक और कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध करा रही है। साथ ही विशेष प्रशिक्षण अभियान भी चलाया जाएगा। किसानों द्वारा बीज गन्ना उपलब्ध न होने की समस्या उठाए जाने पर उन्होंने बताया कि ऐसे किसानों को 10 कुंतल बीज गन्ना 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है।
इस अवसर पर गन्ना प्रशिक्षण संस्थान पिपराइच, गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक एवं गन्ना विशेषज्ञ ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बसंतकालीन गन्ना बुवाई का उपयुक्त समय खिचड़ी से होली तक होता है। उन्होंने बताया कि गन्ने की दो पंक्तियों के बीच खाली स्थान में किसान प्याज, भिंडी, लोबिया, लौकी, कोहड़ा, उर्द, मूंग एवं मिर्च जैसी फसलों की 15 जनवरी से बुवाई कर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। गन्ने की पत्तियां न जलाने और 120 सेंटीमीटर की दूरी पर बुवाई करने की सलाह दी।
उपाध्यक्ष (गन्ना) रविन्द्र सिंह ने बताया कि गन्ने की खेती में लागत कम करने और मजदूरों की समस्या दूर करने के लिए किसानों को 20 से 30 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। जो किसान 15 मार्च तक गन्ना बुवाई के लिए चीनी मिल के माध्यम से बीज सुरक्षित रखेगा, उसे 50 रुपये प्रति कुंतल, तथा 15 मार्च के बाद 75 रुपये प्रति कुंतल अनुदान दिया जाएगा।
सहायक उपाध्यक्ष श्री मनोज विश्नोई ने बताया कि बीज गन्ना आरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से किसी भी समस्या के समाधान के लिए गन्ना विकास कार्यालय से संपर्क करने की अपील की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking