News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS Dhawal Jaiswal: “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर UP में किया कमाल, IGRS मामलें में मारी हैट्रिक… किया ये काम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 4, 2023  |  12:18 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhawal Jaiswal: “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर UP में किया कमाल, IGRS मामलें में मारी हैट्रिक… किया ये काम WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कुछ करने की ललक इंसान में कभी भी खत्म नहीं होती है. यदि मन में जज्बा, जोश और जुनून हो तो सफलता प्राप्त की जा सकती है. यह साबित किया है कुशीनगर के पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने. एसपी धवल जायसवाल के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस का जलवा एक बार फिर पुरे उत्तर प्रदेश में देखने को मिला है. जन सुनवाई के समाधान कराने में कुशीनगर पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में हैट्रिक लगाई है। जारी रैकिंग में कुशीनगर को सौ फीसदी अंक मिले है। आपको बता दे, पिछले तीन महीनो से लगातार कुशीनगर पुलिस आईजीआरएस पोर्टल पर की जाने वाली जन शिकायतों के निस्तारण के मामले में टॉप पर रही है.

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

जानकारी हो, जब से आईपीएस धवल जायसवाल को कुशीनगर जिले का कमान दिया गया है तब से वो अपने गुड वर्क को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. यही कारण हैं कि जिले भर से प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में फरियादी उनके पास आते हैं और एसपी द्वारा उनको एक एक करके सुना भी जाता है, मौके से ही सम्बन्धित अधिकारियों को फोन भी किया जाता हैं. उसी क्रम में शिकायती प्रार्थना पत्र आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त हुई थी. जिसका एसपी धवल जायसवाल के कुशल नेतृत्व में शत प्रतिशत निस्तारण किया गया और जिससे कुशीनगर की पुलिस को आईजीआरएस के निस्तारण के मामले में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. इस तरह से अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर माह में लगातर प्रथम स्थान लाकर प्रथम आनी की हैट्रिक लगाई है.

योगी सरकार में जन शिकायतों के निस्तारण के लिए तमाम प्रभावी कदम उठाए गए हैं। सूबे में जन सुनवाई, समाधान दिवस व अन्य शिकायतों का निस्तारण पुलिस करती है साथ ही फरियादियों से भी फीडबैक भी लिया जा रहा है। आईजीआरएस पोर्टल में पुलिस सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में हैट्रिक लगाई है। लगातार तीसरी बार पहला स्थान मिलने पर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों में खुशी देखी जा रही है।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जन सुनवाई (आईजीआरएस) में हुई शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रदेश स्तर से जारी रैकिंग में कुशीनगर पुलिस लगातार तीसरी बार पहले स्थान पर रही। अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर में आईजीआरएस पोर्टल पर किए गए कार्यों की रैकिंग में कुशीनगर पुलिस को शत प्रतिशत अंक मिले हैं। बताया कि आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही प्राप्त प्रकरणों की सर्किल वार समीक्षा कर शिकायतों की गुणवत्ता की जांच कराई गई है। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस टीम द्वारा शिकायतों को भी समय पर निस्तारित कराया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking