News Addaa WhatsApp Group Join करें

“धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस का “धमाका” जारी है….वाहन चोर हो जाएं सावधान!…कुशीनगर पुलिस ने 90% चोरी के वाहन किया बरामद, “धाकड़” धवल का सटीक एक्शन जारी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 28, 2023  |  2:54 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस का “धमाका” जारी है….वाहन चोर हो जाएं सावधान!…कुशीनगर पुलिस ने 90% चोरी के वाहन किया बरामद, “धाकड़” धवल का सटीक एक्शन जारी

कुशीनगर। “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस ने दिवाली से पहले ही एक “धमाका” कर दिया है और ये “धमाका” वाहन चोरो के मंसूबो पर है. दरअसल, जिले में अपराधी डाल-डाल, तो पुलिस पात-पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। घटना के तुरंत बाद पुलिस सक्रिय होती है और अपराधी दबोच लिए जाते हैं। जिले के कप्तान “धाकड़” धवल के नेतृत्वा में एक से बढ़कर एक सफलता से कुशीनगर पुलिस का मनोबल बढ़ा हुआ है। एसपी धवल जायसवाल की मॉनेटरिंग में पुलिस टीम द्वारा सही दिशा में कार्रवाई से अपराधियों का मनोबल पस्त हो रहा है। आपको बता दे, योगी सरकार के पिछले छह सालों में सबसे अधिक क्राइम रेट को काबू करने की योजना पर काम किया जा रहा है और सूबे के मुख्यमंत्री के मनसुबों को कामयाब करने के लिए जिले के पुलिस कप्तान ने पुरे जोर सोर से काम किया है और इसमें काफी हद तक सफलता भी उन्हें मिली है। अपराधियों के खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन “धाकड़” धवल की जिले और प्रदेश पहचान बनी है कुल मिलाकर कुशीनगर में अपराध के मामले कम होते दिखे हैं और अगर कोई अपराध हुए भी तो “धाकड़” धवल के पुलिस ने “ईट का जबाब पत्थर” से देखते हुए उनका चाँद दिनों में ही खुलासा कर डाला।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

आपको बता दे, गोरखपुर जोन में 11 जिलों है, और इन 11 जिलों में 30 सितम्बर 2023 तक 1455 वाहन चोरी की घटना हुई, इनमे कुशीनगर जिसे से 216 गाड़ियां पर चोरों ने अपना निशाना बनाया, चोरी की इन गाड़ियों में से कुशीनगर पुलिस ने 196 गाड़ियों को बरामद भी कर लिया है अर्थात कुशीनगर में चोरी के वाहनों की बरामदगी करीब 90 प्रतिशत है जो गोरखपुर जोन में सबसे ज्यादा है।

पुलिस की इस सफलता पर एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि टीम भावना से सही दिशा में कार्रवाई से लगातार सफलता हाथ लग रही है। अपराधी चाहे कितना ही ताकतवर क्यों न हो, पुलिस की निगाह से नहीं बच सकता। साहसिक पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को लगातार पुरस्कृत किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking