कुशीनगर। प्रभावशाली लीडर न सिर्फ लोगों पर अपना असर छोड़ता है, बल्कि उनकी कुशलता को भी सही दिशा में लेकर जाता है. टीम लीडर ऐसा होना चाहिए जो अपने सहकर्मियों को प्रेरित करे. आप सभी ने कभी ना कभी ये डायलॉग जरूर सुना होगा “पहले खुद पर ध्यान दो, फिर दूसरों को ज्ञान दो!” और इन पक्तयों का उदाहरण जिले में देखने को मिला है कुशीनगर जिले के पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने अपने कार्यशैली से इन पक्तयों को प्रमाणित किया है. धवल जायसवाल जायसवाल जिनको उनके कार्यकुशलता के वजह से लोग “धाकड़” धवल भी बुलाते है. आईपीएस धवल जायसवाल ने अपने इन कार्यशैली से इन पक्ति का एक और सटीक उदहारण दिया है. इन्होने अपने कुशल नेतृत्व में इस साल कुशीनगर पुलिस को चार बार आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश में अव्वल बनाया और इसका सभी ने खूब सराहना भी की इसका नतीजा है की अपने कप्तान को देख कुशीनगर पुलिस के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी प्रेरणा लिया और दिसंबर में जारी हुए आइजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण में जिले एक दो नहीं बल्कि पुरे बीस थानों ने प्रथम स्थान पाया है.
आपको बता दे, प्रदेश भर में आइजीआरएस पोर्टल पर आईपीएस धवल जायसवाल के अगुवाई वाली कुशीनगर पुलिस की लगातार मेहनत रंग लाई है. शिकायत निस्तारण में कुशीनगर जिले के पुलिस को यूपी में चौथी बार प्रथम स्थान मिला है इतना ही नहीं जिले के बीस थाने भी आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश में अव्वल हैं।
बता दें कि कुशीनगर जिले के पुलिस कप्तान धवल जायसवाल के निर्देशन में पुलिसकर्मियों को बेहतर सेवा और सुविधा देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस की कार्यशैली में एक नया बदलाव देखने को मिला है। पुलिस की सेवाओं की मॉनिटरिंग में कुशीनगर पुलिस को पूरे प्रदेश में पहला स्थान और अच्छी रैंकिंग मिली है। इससे पुलिसकर्मियों में काफी उत्साह दिख रहा है।
एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि कर्मचारियों की लग्नन और मेहनत के कारण ही यूपी में जिले को लगातार प्रथम रैंक मिल सकी है। उन्होंने अन्य थाना प्रभारियों को ऑफलाइन आने वाले शिकायतों का भी समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार चौथी बार जिले को प्रथम स्थान मिलने पर जिले के पुलिसकर्मियों में भी खुशी की लहर है। एसपी ने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर प्रसन्नता जाहिर की है और ऐसे ही पूरे मनो योग से काम करते रहने की सलाह दी है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इनके अलावा सीओ, एएसपी भी पोर्टल के कार्यों की मॉनिटरिंग करते हैं। पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को ऑनलाइन भेजा जाता है। जिले के बीस थानों के नाम शासन की सूची में आने पर उच्च अधिकारियों ने अधीनस्थों की पीठ थपथपाई है. नवंबर में आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समय बद निस्तारण में जिले के बीस थाने प्रथम स्थान पाने में सफल रहे.
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…