News Addaa WhatsApp Group Join करें

ढाढा हाटा चीनी मिल में गन्ना तौल में फर्जीवाड़े का प्रयास नाकाम, जांच के आदेश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 9, 2026  |  10:06 PM

458 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ढाढा हाटा चीनी मिल में गन्ना तौल में फर्जीवाड़े का प्रयास नाकाम, जांच के आदेश

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा (हेतिमपुर)

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

हेतिमपुर,कुशीनगर।ढाढा हाटा चीनी मिल में गन्ना तौल प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़े का एक गंभीर मामला सामने आया है। बीती रात 9 जनवरी 2026 को ग्राम पुरेना, पोस्ट सरिया मोहन पट्टी, जनपद कुशीनगर निवासी गन्ना किसान राम अधार कुशवाहा पुत्र प्रणाम कुशवाहा द्वारा गन्ने से भरी टाली को फर्जी हस्ताक्षर के सहारे दो बार तौल कराने का प्रयास किया गया। हालांकि मिल कर्मचारियों की सतर्कता से इस प्रयास को समय रहते पकड़ लिया गया और घटना विफल हो गई।
मिल प्रशासन के अनुसार, तौल प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर कर्मचारियों ने तुरंत जांच की, जिसमें फर्जी हस्ताक्षर के जरिए दोबारा तौल कराने की कोशिश उजागर हुई। इसके बाद संबंधित किसान को मौके पर ही रोक लिया गया और पूरे मामले की सूचना विधिक कार्रवाई हेतु निकटतम थाना कोतवाली हाटा को प्रेषित कर दी गई है।
गन्ना उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने बताया कि इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया गया है, जो सभी तथ्यों, दस्तावेजों और तौल प्रक्रिया की विस्तृत पड़ताल करेगा। जांच दल को 15 दिनों के भीतर अपनी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से कई सख्त और प्रभावी कदम उठाए गए हैं। तौल केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, कर्मचारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं और तौल से जुड़े अभिलेखों की दोहरी जांच की व्यवस्था लागू की जा रही है।

मिल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गन्ना तौल में पारदर्शिता बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking