हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर में न्यू इंडिया शुगर मिल के हेतू अधिग्रहित भूमि के अवशेष किसानों के बकाए प्रतिकर/मुआवजा हेतू जिला प्रशासन द्वारा अवशेष किसानों के भुगतान हेतू प्रशासन द्वारा सुविधा केंद्र स्थापित कराया गया है।
बुधवार को एक किसान विमलावती पत्नी रामसूचित सुविधा केंद्र पर आकर सहमति पत्र दिया। कांउटर पर मौजूद अधिकारियों ने प्रपत्र तैयार कर भूमि अध्याप्ति अधिकारी देवरिया को भेजा गया।
Advertisement
इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक संजीवन मिश्र, लेखपाल रामेंद्र मणि सहित अन्य मौजूद रहे।
