News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ ने जीता इंडियन क्रिकेट प्रतियोगिता

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 4, 2024  |  8:31 PM

233 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ ने जीता इंडियन क्रिकेट प्रतियोगिता WhatsApp

तुर्कपट्टी। खेल में खिलाड़ी की नहीं अपनत्व की जीत होती है इसलिये खिलाड़ियों को एक दूसरे के साथ विपक्षी की बजाय अपना साथी होने की भावना से खेल खेलना चाहिये। ऊक्त बातें क्षेत्र के ग्रामसभा बरवा सुकदेव में इंडियन क्रिकेट क्लब द्वारा सम्पन्न क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव ने कही।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बुद्धवार को फाइनल मुकाबला सलेमगढ़ व प्रानछापर की टीमों के बीच खेला गया जिसमें सलेमगढ़ की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया।टास सलेमगढ़ के कप्तान ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।सलेमगढ़ के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा खेलते हुए कुल 171 रन बनाये।लक्ष्य का पीछा करने उतरे प्रानछापर के बल्लेबाजों के बीच लम्बी साझेदारी नहीं हो सकी और पूरी टीम 145 रन ही बना सकी।इस प्रकार 26 रनों से प्रतियोगिता जीत कर सलेमगढ़ ने खिताब पर कब्जा जमा लिया।सलेमगढ़ के आलराउंडर कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

विजेता व उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी व व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये गये।डब्लू यादव ने उद्घोषक की भूमिका निभाया।इस अवसर पर सज्जाद अंसारी, लवकुश,अनिल प्रजापति, अश्फाक, विंध्याचल मिश्र असलम अंसारी सनी चौहान अरशद आलम पुष्कर राय उर्फ टीटी राय हरिओम चौहान एजाज़ आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking