News Addaa WhatsApp Group

बोध गया से निकली धम्म यात्रा मंगलवार को रामकोला पहुंची 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 25, 2023  |  8:22 PM

743 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोध गया से निकली धम्म यात्रा मंगलवार को रामकोला पहुंची 
  • धम्म संदेश यात्रा में गूंजे भगवान बुद्ध के जयकारे
  • थाइलैण्ड के बौद्ध भिक्षुओं का हुआ स्वागत  

रामकोला/कुशीनगर। देशी-विदेशी बौद्ध भिक्षुओं का दल कुशीनगर जिला के अन्तर्गत रामकोला नगर में मंगलवार को अपराह्न 3 बजे पहुँचा। रात बिताने के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने नगर के जनता इंटर कालेज में अपना डेरा जमाया। धम्म यात्रा में करीब साढ़े तीन दर्जन के लगभग बौद्ध भिक्षु थे। ये सभी एक संकल्प के साथ गत  2 जनवरी को बोध गया से भगवान बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बनी के लिए पैदल निकले है। बुधवार को विद्यालय के एन.सी.सी.छात्रों ने प्रधानाचार्य की उपस्थिति में सलामी देकर और पुष्प वर्षा कर आदर सत्कार के साथ उन्हें प्रस्थान किया।

आज की हॉट खबर- “दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को...

धम्म यात्रा के पथ प्रदर्शक (गाइड) व थाई टेम्पल वाट्पा मुचलिन बोध गया बिहार के सचिव भंते संघ ज्योति ने जानकारी दी कि भगवान बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति स्थल बोध गया से यह यात्रा गत 2 जनवरी को निकली है जो कुशीनारा होते हुए यहा पहुंची है और आगामी 30 जनवरी को अपने मिशन को पूरा करते हुए उनके जन्मस्थली लुम्बिनी पहुँचने के बाद समाप्त होगी।उन्होंने बताया कि पैदल यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान बुद्ध व धम्म एवं भिक्षु संघ के प्रति लोगों के अंदर श्रद्धा उत्पन्न करना है और इसके जरिये विश्व शांति संदेश और भगवान बुद्ध के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना भी है।बौद्ध भिक्षुओं द्वारा प्रार्थना और पाठ भी किया जाता है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस जत्था में 34 बौद्ध भिक्षु थाइलैण्ड, एक आस्ट्रेलिया ,दो भिक्षु व दो सामनेरी व एक उपासक और एक उपासिका महाराष्ट्र के शामिल है।ये जत्था प्रतिदिन 25-30 किमी0 पैदल यात्रा कर निर्धारित स्थल पर विश्राम करता है।उन्होंने बताया कि थाइलैण्ड से आये भिक्षुओं का लीडर अचान श्याम है और यात्रा का व्यवस्था पी0 सोम्बून (जूई) द्वारा किया गया है।जत्था में जान जीमसाई वोरनिट फरा, बमरूनगंगम थोन्गसा फरा,तूइसन बूनयोंग फरा,अमनाज चनवत,खम्बई रून्गफेटर ,थोन्ग फू नानोवारात मिस, कोरमानी परायोंग मिस्टर,संगरून सेट्टापोन्ग फरा आदि रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking