हाटा कुशीनगर । कोतवाली क्षेत्र के सेमरी परसौनी गांव में शनिवार को धर्मांतरण के आरोप में हंगामा हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले के छान पड़ताल में जुट गयी है।
तहरीर के अनुसार सेमरी परसौनी गांव निवासी रवि प्रजापति के घर पर पडरौना कोतवाली के खिरकिया निवासी धुरप निषाद और देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कतौरा निवासी दुर्गेश निषाद भोली-भाली महिलाओं को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में धर्मांतरण का प्रयास करा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर मंडल अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तकें व अन्य सामग्री बरामद की है।
कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले खड्डा तहसील क्षेत्र के लेखपालों…
तमकुहीराज/कुशीनगर। एपी तटबंध क्षतिग्रस्त होने के बाद बाढ़ की मार झेल रहे तमकुहीराज क्षेत्र…
हाटा कुशीनगर प्रांतीय कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वाहन पर लगभग 10 वर्षों…
थाने पहुंचने पर ट्रक से गायब मिला ‘सेल्फ’ मालिक ने एसपी से लगाई जांच…