News Addaa WhatsApp Group

धरनीपट्टी में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला 22 वर्षीया युवती का शव

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 23, 2025  |  8:08 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धरनीपट्टी में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला 22 वर्षीया युवती का शव
  • घर में मचा कोहराम, बेटी की मौत पर पिता ने उठाया सवाल 

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 22 वर्षीया युवती फंदे से लटककर जान दे दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सामान्य रूप से पढ़ाई कर रही छात्रा की आकस्मिक मौत पर मृतका के पिता ने इस मामले में पुलिस से गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

धरनी पट्टी गांव निवासी नरेश कुशवाहा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि शनिवार को सुबह वह मजदूरी के लिए बाहर चले गए थे और उनकी पत्नी सूरसती देवी खेत में घास लेने चलीं गई थीं। लगभग 12 बजे जब पत्नी घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने के बावजूद दरवाजा न खुलने पर उन्होंने पास की फूस की झोपड़ी का टाट काटकर अंदर प्रवेश किया।

दूसरे कमरे का दरवाजा हल्का धक्का देने पर खुल गया, जहां का दृश्य देख उनकी चीख निकल गई। उनकी 22 वर्षीय बेटी रंजना फंदे से लटक रही थी। आशंका जताई है कि उनकी बेटी रंजना कुशवाहा ने किसी के दबाव या उकसावे में आकर यह कदम उठाया होगा। नरेश कुशवाहा ने बताया कि उसकी बेटी के फोन की गहनता से जांच किया जाए एवं आशंका जताया है कि किसी के दबाव में उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा। सूचना मिलते ही हनुमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से मृतका का मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच में घटना के पीछे यदि किसी की संलिप्तता पाई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking