News Addaa WhatsApp Group Join करें

ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में हर्ष

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 29, 2026  |  6:58 PM

130 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में हर्ष WhatsApp

हाटा कुशीनगर: विधान परिषद में नेता शिक्षक दल एवं गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने से जनपद के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे व जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने कहा है कि अब श्री त्रिपाठी के जीत की राह और आसान हो जाएगी। कहा है कि कुशीनगर सहित गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के सभी 17 जिलों के जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री ने श्री त्रिपाठी के समर्थन में लिखित सहमति जून में ही दे दिया था। शिक्षक महासंघ और प्रधानाचार्य परिषद ने भी अपना समर्थन श्री त्रिपाठी को दिया है। अब वह शिक्षक संघ और भाजपा दोनों के संयुक्त प्रत्याशी हैं। श्री त्रिपाठी के पुनः विधान परिषद में पहुंचने से शिक्षक समस्याओं को हल कराने में और आसानी होगी। पहले भी वह शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से सदन में उठाते रहे हैं। उनके प्रयास से ही विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल किए जाने का शासनादेश जारी हुआ। 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर बाद में नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिला। शिक्षकों का ऑफलाइन स्थानांतरण सहित शिक्षक और कर्मचारी हित के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए।

संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, नागेश्वर पति त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, सूर्य प्रताप सिंह, कुलदीपक सिंह, अमित नाथ तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक नेता धर्मेंद्र त्रिपाठी, यशवंत चौधरी, गजेंद्र प्रताप सिंह, अभिनव कुमार सिंह, महेंद्र पांडेय, रिंकू कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking