News Addaa WhatsApp Group Join करें

धवल की कुशीनगर पुलिस ने किया जवानों का अभिनंदन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 26, 2024  |  8:34 PM

164 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धवल की कुशीनगर पुलिस ने किया जवानों का अभिनंदन

कुशीनगर। “अतिथि देव भव:….”! की परंपरा आज कुशीनगर में एक बार फिर देखने को उस समय मिली जब कुशीनगर में धवल की पुलिस ने जनपद में रविवार को आए विभिन्न बटालियन के जवानों को आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया ।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

“लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024” को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने का संकल्प धारण किए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद में सीएपीएफ,आरपीएफ,एसएसबी,सीआईएसएफ,पुलिस बल,और होमगार्ड के जवानों के आगमन पर जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा आत्मीय अभिनंदन करते हुए सूक्ष्म जलपान कराकर स्वागत किया गया।

इस क्रम में सीओ कसया कुंदन सिंह के अगुवाई में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय द्वारा जवानों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया,तो प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह मय टीम ने जवानों पर पुष्प वर्षा कराते हुए स्वागत ,अभिनंदन की सौगात दिया गया। अपने स्वागत अभिनंदन से अभिभूत जवानों ने कुशीनगर की धवल की पुलिस को थैंक्स बोलने से अपने को रोक नहीं पाया।

यहां बताना चाहूंगा की जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से भी बाहर से आए जवानों की स्वागत अभिनंदन की खबरे लागतार प्राप्त हो रही है। बहरहाल कुशीनगर में धवल की पुलिस ने एक आत्मीय अभिनंदन का मिसाल पेश करते हुए बाहर से आए विभिन्न बटालियन के जवानों की दिल जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking