कुशीनगर। “कोई धंधा छोटा नहीं होता… और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता.” रईस फिल्म का ये डायलॉग रियल लाइफ में अपनाने वाले अवैध शराब तस्करो पर बीते साल 2023 में “धाकड़” धवल की पुलिस ने जमकर डंडा चलाया है. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से सटे पड़ोसी राज्य बिहार में शराब पर रोक है. बावजूद शराब तस्कर मोटे मुनाफे के लिए बिहार में शराब की तस्करी करते है. यही वजह है की कुशीनगर जिले के रास्ते से तस्करो द्वारा सबसे ज्यादा शराब तस्करी करने का प्रयास होती है. लेकिन एसपी धवल जायसवाल की अगुवाई वाली कुशीनगर पुलिस द्वारा अक्सर इन शराब तस्करो के मंसूबो पर पानी फेरती है और इनपर पुलिस की ओर से कार्रवाई होती है, हलाकि शराब तस्कर हमेशा तस्करी के लिए नए रास्ते अपनाते रहते है. आपको बता दे, तस्करो के लिए शराब बिहार तक पहुंचाने का सबसे आसान रास्ता हाइवे ही है. लेकिन “धाकड़” धवल ने जिले के कमान सँभालने के साथ हाइवे पर चेकिंग को बढ़ा दिए जिसके चलते शराब तस्करो ने कई दूसरे रस्ते अपनाने लगे. जैसे गांव, खेत खलिहान यहाँ तक की नदी का रास्ता लेकिन ज्यादे दिन तक उनका ये मनुबा कामयाब नहीं हो पाया और “धाकड़” धवल के कुशीनगर पुलिस ने वहाँ भी चौकसी बढ़ा दी और खूब कामयाबी साल 2023 में हासिल की. इसका नतीजा रहा की कुशीनगर पुलिस ने बीते 12 महीने में साढ़े पांच करोड़ रुपए से अधिक का की शराब पकड़ी है.
मिली जानकारी के अनुसार, बीते साल 2023 में एसपी धवल जायसवाल की अगुवाई वाली कुशीनगर पुलिस ने 94373 लीटर अबैध शराब बरामद की गई जबकि 100 स्प्रिट बरामद हुए. पुलिस की ओर से पकड़ी गई इस शराब की बाजार कीमत करीब पाँच करोड़ छब्बीस लाख सत्तानबे हज़ार आठ सौ पचास रुपए बताई जा रही है जबकि बरामद स्प्रिट की कीमत 50000 रूपये है. पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1733 अभियुक्तों पर 1641 अभियोग पंजीकृत किये इनमे 43 अभियुक्तों पर आबकारी आधी. में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही हुई जबकि 10 पर आबकारी आधी. में HS की कार्यवाही हुई साथ ही 82 पर आबकारी आधी. में गुंडा एक्ट की कार्यवाही हुई. पुलिस ने शराब तस्करी की रोक थम के इस कार्यवाही में एक आबकारी आधी. में मुठभेड़ भी किया जिसमे पुलिस के गोली से एक शराब तस्कर घायल हो गया साथ पुलिस ने आबकारी आधी. में 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए 06 करोड़ 79 लाख 10 हजार रूपये की सम्पति भी जप्त की. पुलिस द्वारा किये गए इन कार्यवाही में कई बड़े तस्कर है जो शराब को यूपी से बिहार तस्करी के कारोबार में बड़े समय से जुड़े हुए हैं.
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल का कहना है कि जिले में किसी भी कीमत पर शराब माफियाओं को पनाह नहीं दी जाएगी. शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई ऐसे ही आगे भी जारी रहेगी. कानून का माखौल उड़ाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…