News Addaa WhatsApp Group

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 6, 2025  |  7:42 PM

240 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस

खड्डा, कुशीनगर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा में बाबा साहेब के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

इस दौरान सभी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा कर बाबा साहेब के जीवन व उनके सामाजिक न्याय, समानता तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया। नगर पंचायत में आयोजित समारोह में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, बसपा के विधानसभा अध्यक्ष सुभाष गौतम, विजय भारती, संदीप भारती सभासद गण प्रिंस मद्धेशिया, प्रदीप गुप्ता, राजेश्वर सिंह, रोशनलाल भारती आदि ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का योगदान हमेशा राष्ट्र को दिशा देता रहेगा।

उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समता मूलक समाज स्थापित करने का कार्य किया जिसे देश सदैव स्मरण रखेगा। इस दौरान छट्ठू प्रसाद निराला, अनुज चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking