News Addaa WhatsApp Group Join करें

दिन में रेकी, रात में चोरी… विशुनपुरा पुलिस ने ध्वस्त किया शातिर गैंग, 4 लाख के जेवर, नकदी, बाइक व मोबाइल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 8, 2026  |  5:40 PM

424 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दिन में रेकी, रात में चोरी… विशुनपुरा पुलिस ने ध्वस्त किया शातिर गैंग, 4 लाख के जेवर, नकदी, बाइक व मोबाइल बरामद

कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। महज कुछ दिनों की सघन पड़ताल, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह में शामिल दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 30,810 रुपये नकद, तीन चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल, चोरी की मोटरसाइकिल, साइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से दिन में गांवों और मोहल्लों की रेकी करता था और रात होते ही सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह की सबसे बड़ी चालाकी यह थी कि इसमें दो नाबालिगों को भी शामिल किया गया था, ताकि घरों में घुसने या पकड़े जाने की स्थिति में उन पर आसानी से शक न हो। बुधवार को थाना विशुनपुरा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने ग्राम शाहपुर उचकी पट्टी में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया। इस कार्रवाई में मु.अ.सं. 177/2026 से संबंधित चोरी का अधिकांश सामान भी बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो आसपास के थाना क्षेत्रों में पहले दिन के समय रेकी करता है। मौका मिलते ही रात में घरों और दुकानों में चोरी कर जेवरात, नकदी और वाहन चोरी कर औने-पौने दाम में बेच देता है। चोरी से मिले पैसों से ऐशो-आराम करने के बाद फिर नई वारदात की योजना बनाई जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30,810 रुपये नकद, सोने की अंगूठी, हार, मांगटीका, झुमकी, चांदी की चार जोड़ी पाजेब, बिछिया, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, पांच पैकेट सिगरेट, चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP57Y9843) तथा एक चोरी की साइकिल बरामद की है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस टीम ने रुस्तम अंसारी और जुल्फकार अंसारी, निवासी जंगल शंकरपुर, थाना तुर्कपट्टी को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह में शामिल दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इनके खिलाफ थाना कुबेरस्थान और पटहेरवा में भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।

इस सफल कार्रवाई में थाना विशुनपुरा के थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला, स्वाट प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी सनी दुबे सहित थाना विशुनपुरा, सर्विलांस और स्वाट टीम के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशुनपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है, बल्कि क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर चोरी गैंग का भी सफाया हो गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वालों की भी तलाश में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking