कुशीनगर। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत माह दिसंबर 2021 में वितरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 थी। इस क्रम में खाद्य आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में वितरण की तिथि को दिनांक 02 जनवरी 2022 एवं 03 जनवरी 2022 तक विस्तारित को किया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को सूचित किया है कि उक्त वितरण तिथियों में अपना खाद्यान्न प्राप्त कर लें। इस संदर्भ में सभी पूर्ति निरीक्षक/ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त अनुसार शत प्रतिशत उठान वितरण सुनिश्चित कराएं।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…