News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिशुनपुरा गांव में मंडलीय प्राविधिक परीक्षक ने किया विकास कार्यों का जांच

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 29, 2023  |  7:52 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिशुनपुरा गांव में मंडलीय प्राविधिक परीक्षक ने किया विकास कार्यों का जांच

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर। कप्तानगंज विकासखंड के बिशनपुरा गांव के ही बृजेश कुमार पांडेय द्वारा ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों की अनियमितता के जांच के संदर्भ में मंडलीय प्राविधिक परीक्षक गोरखपुर आर पी चौधरी ने अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे और गांव में बिंदुवार शिकायतों की जांच की।सबसे पहले गांव में अमृत सरोवर और पार्क की जांच किया जिसमें ग्रामीण उपस्थित रहे और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत से रूबरू हुए।पार्क में बने झूले के पाइप और पोखरे की खुदाई में लोडर द्वारा प्रयुक्त किए जाने पर प्राविधिक परीक्षक ने आपत्ति जताई तथा कहा कि इस तरह का कृत्य नहीं करना चाहिए। पार्क और अमृत सरोवर के दीवारों में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की भी शिकायत की गई थी और 2019 में बनाए गए पोखरे के बांध का भी निरीक्षण किया गया जिस पर अवैध कब्जा पाया गया तथा गांव में घास के मैदान पर अवैध रूप से बाउंड्री का निर्माण भी कराया गया है जिसमे तृतीय श्रेणी के ईट का प्रयोग किया गया है।वही परीक्षक द्वारा ग्राम प्रधान से कहा गया यह सारी चीजें जेम पोर्टल से क्यों नहीं खरीदी गए इस पर प्रधान ने बताया कि पैसे कम थे इसलिए दूसरे मद से इस कार्य को करा दिया गया।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

झूले में पुराने पाइपों का प्रयोग किए जाने पर परीक्षक ने आपत्ति दर्ज कराया और कहा इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है।शिकायतकर्ता ने मंडलीय प्राविधिक परीक्षक आर पी चौधरी को अनियमितताओं के बारे में वीडियो तथा फोटोग्राफी सबूत के रूप में पेश किए।इस अवसर पर ध्रुपति प्रसाद,रामरेखा,रमेश यादव बी डी सी,विचित्र मणि सिंह रामप्यारे सिंह सहित दर्जन अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking