News Addaa WhatsApp Group Join करें

पनियहवा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा ब्यवस्था का डीएम व एसपी ने लिया जायजा, दिए निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 18, 2022  |  3:05 PM

722 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पनियहवा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा ब्यवस्था का डीएम व एसपी ने लिया जायजा, दिए निर्देश
  • डीएम एस.राजलिंगम, एसपी धवल जायसवाल ने प्रशासनिक व पुलिस अमले के साथ स्टेशन के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

खड्डा/कुशीनगर। शनिवार को डीएम एस.राजलिंगम, एसपी धवल जायसवाल ने बिहार वार्डर के समीप उत्तर प्रदेश में स्थित पनियहवा में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जीआरपी व आरपीएफ से जानकारी ली। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया। निर्देश दिए कि सुरक्षा कड़ी रखी जाए तथा सीसीटीवी कैमरे हर समय संचालित रहे।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

रेलवे स्टेशन सहित क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर शनिवार को डीएम एस राजलिंगम, एसपी धवल जायसवाल सहित प्रशासनिक सहित पुलिस फोर्स का अमला पनियहवा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के विषय में जानकारी ली। इसके बाद उन्हें स्वयं जाकर चेक किया। आरपीएफ व जीआरपी थाने में पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ, जीआरपी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए। जगह- जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। कुशीनगर जिले में अभी शांति है और इसे कायम रखें। किसी भी स्थिति से निपटने को हर समय तैयार रहें। कहा कि बच्चे व युवा कानून को हाथ में ना लें। अपनी बात ज्ञापन या अन्य माध्यमों से प्रेषित करें जिसको शासन के संज्ञान में लाया जा सके। इस संबंध में बच्चों व युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर प्रभारी एसडीएम कल्पना जायसवाल, नायब तहसीलदार कप्तानगंज रवि यादव, थाना प्रभारी हनुमानगंज निरीक्षक संतोष कुमार यादव, आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद रहे।

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking