News Addaa WhatsApp Group

पड़रौना तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने की जन सुनवायी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2022  |  7:31 PM

341 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पड़रौना तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने की जन सुनवायी
  • समयबद्वता व गुणवत्ता के साथ प्रकरणों को निस्तारण करने के दिए निर्देश
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में 60 प्रकरण हुए प्राप्त, 06 का मौके पर हुआ निस्तारण

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा पड़रौना तहसील में आयोजित जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवायी की गयी। जिलाधिकारी ने इस दौरान सभी अधिकारियों को स्पष्ट रुप से निर्देश दिया कि सभी सन्दर्भाे का निस्तारण गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरतें।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

जिलाधिकारी श्री लिंगम ने कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुडे सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता सही होनी चाहिए, अन्यथा की स्थिति को कदापि क्षम्य नही किया जाएगा। उन्होने शिकायती सन्दर्भाे के निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि जो भी प्रकरण जिस विभाग में लम्बित हो, उसका समयबद्धता के साथ निस्तारण करायेगें। कोई भी प्रकरण लम्बित या डिफाल्टर नही होनी चाहिए।

इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष कुल 60 प्रकरण आये, जिसमें से राजस्व विभाग के 37, पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के 04, व अन्य के 07 मामले प्रस्तुत किये गए। जिसमे 06 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष अन्य अनिस्तारित प्रकरणो को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम पड़रौना महात्मा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, सेवायोजन अधिकारी शाहनवाज आलम सहित अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking