News Addaa WhatsApp Group Join करें

पूछताछ के नाम पर रात्रि में अवैधानिक रूप से न बैठाया जाय- अखिल कुमार एडीजी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 20, 2022  |  6:44 PM

967 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूछताछ के नाम पर रात्रि में अवैधानिक रूप से न बैठाया जाय- अखिल कुमार एडीजी WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर। पुलिस कर्मियों द्वारा जनता के व्यक्तियों से किये जा रहे व्यवहार पूछताछ अथवा अन्य कारणों से थाने पर लाये / बुलाये जाने वाले व्यक्तियों के साथ पुलिस के व्यवहार के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा जोन के साथ गोष्ठी कर निर्देश दिये गये है* कि – जन सामान्य से पुलिस बल द्वारा किये जाने वाले आचरण व व्यवहार को लेकर सभी अपने – अपने अधीनस्थों के साथ बैठक करके उन्हें यह भली – भाँति अवगत करा दें कि सभी पुलिस कर्मी जन सामान्य से अच्छा व्यवहार करें । जनपदीय स्तर पर यह पूर्णतया सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी दशा में पुलिस द्वारा अपने कार्य एवं आचरण से कोई ऐसा कृत्य न किया जाय , जिससे आमजन में पुलिस की छवि धूमिल हो । चौराहों / तिराहों पर चेकिंग व पूछताछ के दौरान किसी के साथ कोई मार – पीट , दुर्व्यवहार अथवा गाली – गलीज की शिकायत सामने न आने पाये ।

आपके लिए और..- कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे...

ऐसे पुलिस कर्मी जिनकी जनता से दुर्व्यवहार गाली – गलौज मारपीट शराब का नियमित सेवन कर ठेले खोमचे वालों को परेशान करने आदि की शिकायतें प्राप्त हो रही हों उन्हें तत्काल गैर जनपदीय शाखा स्थानान्तरण किये जाने की पूर्ण थाना / चौकी पर अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को पूछताछ के नाम पर रात्रि में अवैधानिक रूप से न बैठाया जाय । सायंकाल 07.00 बजे से प्रातः 05.00 बजे के मध्य रात्रि में किसी भी दशा में किसी व्यक्ति को थाने / चौकी पर न बैठाया जाय सायंकाल 07.00 बजे के बाद थाने में जनता का वही व्यक्ति हो जो किसी मामले में गिरफ्तार हो तथा उसकी इन्ट्री जो ० डी ० ( रोजनामचाआम ) में रहे । किसी भी व्यक्ति को पूछताछ के लिए प्रातः 05 बजे से 07 बजे सायंकाल के मध्य बुलाया जाता है तो उसका इन्द्राज पूडताउ रजिस्टर जी टी में करते हुए सम्बन्धित व्यक्ति का फोटो खींचकर युक्ति – युक्त कारणों का उल्लेख करते हुए अपने क्षेत्राधिकारी को व्हाट्सप पर इसकी सूचना अवश्य दी जाय। बिना लिखा पढ़ी के किसी भी दशा में जनता का कोई भी व्यक्ति कार्यालय में थाना परिसर में या किसी अन्य जगह पूछताछ के नाम पर नहीं मिलना चाहिए ।

थाने पर पूछताछ केवल सुबह 05बजे से सायंकाल 07 बजे के मध्य की जा सकती है । इसके लिए एक निर्धारित स्थान चिन्हित किया जाय तथा उक्त स्थान सीसीटीवी कैमरा से कवर होना चाहिए ।पूछताछ के दौरान जो भी लोग बुलाये जाते हैं उनका पूर्ण विवरण पूछताछ रजिस्टर – य जी डी में किया जाया जनपदीय कन्ट्रोल रूम प्रत्येक दिन रात्रि में इन तथ्यों की पुष्टि करें कि किसी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से धाने पर तो नहीं बैठाया गया है । पूछताछ के अलावे जिन मामलों में लोगों को गिरफ्तार किया जाता है केवल उन्हें ही गिरफ्तारी के बाद लिखा पढ़ी करते हुए धानें में रखा जायेगा तथा उन्हें नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा । थाने में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरा को पूर्णतया क्रियान्वित करायें तथा सक्रिय अवस्था में रखें । इन सीसीटीवी कैमरों से थाने के समस्त महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पूरी तरह से कवर होना चाहिए इसकी पूर्ण जिम्मेदारी भाना प्रभारी सहित सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी की होगी । किसी भी दशा में जनता का कोई भी व्यक्ति कार्यालय में धाना परिसर में या किसी अन्य जगह पूछताछ के नाम पर नहीं मिलना चाहिए ।

थाने के बाहर की जाने वाली चेकिंग दबिश पूछताछ या अन्य ऐसे स्थान जहाँ पब्लिक का पुलिस से सीधा संवाद स्थापित होता ” है वहां यथासम्भव वीडियोग्राफी करायी जाया जनपद गोरखपुर सहित जिन जनपदों में बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध हैं तत्काल थानों को वितरित कर दिया जाया इन मॉडी वार्न कैमरों का प्रयोग दविश एवं पुलिस चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी द्वारा किया जायेगा । जिन जनपदों में बॉडी वार्न कैमरों की आवश्यकता है जनपदीय प्रभारी तत्काल इसका आकलन करते सु मुख्यालय को प्रेषित करें । पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी रात्रि गश्त में प्रत्येक थाने की आकस्मिक चेकिंग तया कहीं धाना / चौकी पर किसी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से बैठाया तो नहीं गया है , यदि किसी भी थाना प्रभारी द्वार जाय तो संबंधित थाना प्रभारी के साथ – साथ पहरा तथा जाना कार्यालय में नियुक्त कर्मियों के विरुद्ध भी कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किया जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking