News Addaa WhatsApp Group Join करें

दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 5, 2026  |  5:00 AM

1,149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पहले दोनों आरक्षियों को निलंबित किए जाने के बाद अब उनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपित सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कसया थाने में तैनात आरक्षी उमाशंकर यादव और महेंद्र यादव पर एक ढाबा संचालक के घर पहुंचकर शराब और लड़की की कथित मांग करने, विरोध करने पर मारपीट करने, एक महिला को जबरन अपने साथ ले जाने तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। मामले के सामने आते ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच के आदेश दिए थे।
देर रात हुई ताजा कार्रवाई में दोनों आरक्षियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दोनों की सेवा से बर्खास्तगी के लिए विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, सत्ता का दुरुपयोग और आमजन के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। जिले में यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा और देर रात हुई गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट हो गया कि पुलिस प्रशासन अपने ही कर्मियों के खिलाफ भी कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking