News Addaa WhatsApp Group Join करें

डोल मेला-2025 : जिलाधिकारी ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी, सुरक्षा व शांति व्यवस्था के सख्त निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 18, 2025  |  7:46 PM

305 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डोल मेला-2025 : जिलाधिकारी ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी, सुरक्षा व शांति व्यवस्था के सख्त निर्देश WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

कुशीनगर, 18 अगस्त।
डोल मेला एवं जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 17 अगस्त 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक डोल जुलूस निकलेंगे। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से प्राप्त सूची के अनुसार प्रत्येक तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारी / तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार को 08-08 घंटे की ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

इसके साथ ही कानूनगो एवं लेखपाल को भी अपने-अपने क्षेत्र में डोल जुलूस के दौरान अनिवार्य रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक तहसील एवं थानाक्षेत्र के अधिकारी पहले से भ्रमण कर वस्तुस्थिति का आकलन कर लें और असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर समय रहते कार्रवाई की जाए। मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर विशेष सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने तैनात मजिस्ट्रेटों को आदेशित किया है कि वे संबंधित थाने के प्रभारी से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करें। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति संज्ञान में आने पर तत्काल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सूचित करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking