News Addaa WhatsApp Group

डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ देकर किया नमस्कार

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Nov 7, 2024  |  7:25 PM

84 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ देकर किया नमस्कार

बोदरवार/कुशीनगर। छठ के पावन पर्व पर क्षेत्र के विभिन्न गावों में स्थित छठ के घाटों पर गुरुवार के दिन आस्था का जन सैलाब उमड़ा हुआ था I इस दौरान व्रती महिलाओं द्वारा डूबते हुए सूर्य को अर्घ देकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु नमस्कार किया गया I

आज की हॉट खबर- लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान...

विदित हो कि विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित तालाब और पोखरे पर सुबह से ही व्रती महिलाओं के परिजन अपने अपने छठ माता की वेदियों को सजाने संवारने में जहां लगे हुए थे वहीं गांव में स्थित ताल पर श्री श्री आजाद छठ पूजा समिति कुंदूर के कार्यकर्ता वैदिक मंत्रों के बीच आचार्य रामभवन तिवारी के द्वारा छठ मां की मूर्ति की स्थापना के कार्य को संपन्न कराने में शामिल थे I आस्था के इस पावन पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर शाम चार बजे से ही तालाब और पोखरे की घाट पर ग्राम सभा से हजारों नर नारियों का जन सैलाब उमड़ा हुआ था इस दौरान छठ मां की बनी वेदियों पर गांव की व्रती महिलाओं द्वारा पूजन अर्चन करते हुए डूबते हुए सूर्य को अर्घ देकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति को लेकर नमस्कार किया गया I

इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मराज सिंह, समिति के अध्यक्ष अभिमान गुप्ता, रंजन साहनी, परशुराम साहनी, शिपेंद्र गुप्ता, अमित वर्मा, नीतिश जयसवाल, संजय साहनी, पिंटू साहनी, शौकत अली, रघुबीर साहनी, मधुबन साहनी, धनंजय साहनी, किशन साहनी, प्रदुम्मन साहनी, बृजेश साहनी आदि आयोजक मंडल के कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण उपस्थित रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्राथमिकता -मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव…

शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत
शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के एक निजी मैरेज हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती…

पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी
पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी

कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के…

लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking