News Addaa WhatsApp Group Join करें

Dr.Ramdas Athawale in Kushinagar/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर कुशीनगर में मोदी के मंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 21, 2022  |  3:21 PM

736 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Dr.Ramdas Athawale in Kushinagar/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर कुशीनगर में मोदी के मंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया WhatsApp
Responsive image
  • योग से स्वस्थ व मजबूत समाज की स्थापना होती है- सांसद विजय दूबे

कुशीनगर। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में व आजादी के अमृत महोत्सव की भावना के अनुरूप अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले की गरिमामय उपस्थिति रही । सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायकगण, निदेशक संग्रहालय नीरज कुमार सिन्हा, निदेशक सामाजिक न्याय अनिल कुमार वी0 पाटिल, आयुक्त ग्राम्य विकास जी0एस0 प्रियदर्शी आदि की गरिमामय उपस्थिति व संबोधन ने योगाभ्यास के आयोजन की भव्यता में वृद्धि की।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

इस क्रम में आयोजन की शुरुआत सर्वप्रथम योग महर्षि पतंजलि की प्रतिमा पर मंत्री द्वारा माल्यार्पण के साथ हुआ। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के द्वारा गणमान्यों का स्वागत संबोधन किया गया। लगभग 5000 से ज्यादा की संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि संकल्पशीलता और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। योग प्रदर्शन के साथ पूरी मानवता अपनी रंग बिरंगी विविधता के साथ हमारे साथ जुड़ रही है।भारत सरकार ने मानवता के कल्याण के लिए योग को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होनें कहा कि योग मानवता के भौतिक और आध्यात्मिक उत्थान दोनों के लिए उपयोगी है। बुनियादी मानवीय मूल्य ही योग साधना की पहचान हैंl यह आवश्यक है कि इस अद्भुत सांस्कृतिक विरासत का व्यापक प्रसार हो ताकि पूरी दुनिया में कोई भी और हर कोई लाभान्वित हो सके ।उन्होनें कहा कि यू एन ओ, डब्ल्यूएचओ, यूनेस्को के अलावा 75 से अधिक देशों के 16 टाइम जोंस में योग उत्सव गार्जियन रिंग कार्यक्रम के माध्यम से मनाया जाएगायोग प्राचीन होने के साथ-साथ आधुनिक भी है।

सदियों से योग का सार एक ही है स्वस्थ शरीर निर्माण ,एकता की भावना।योगियों ने सदियों पहले जो कुछ खोजा और अनुभव किया वह प्रत्यक्ष रूप में आज भी प्रासंगिक है। भारतीय योगा गुरुओ को धन्यवाद देते हुए उन्होनें कहा कि इन गुरुओ ने न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में योग का प्रचार प्रसार किया।
योग सबसे उत्तम वैलनेस माड्यूल है क्योंकि यह प्रकृति में व्यापक और समग्र हैं। योग फिटनेस के साथ-साथ स्वस्थ बने रहने की गारंटी देता है। योग भारत को फिट रखने के लिए एक सर्वव्यापी जन आंदोलन बन गया है।

योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें, और अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के इस शक्तिशाली जन आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने बताया कि योग से स्वस्थ व मजबूत समाज की स्थापना होती है । उन्होंने बताया कि 2014 से पहले तक योग से लोगों का ज्यादा लगाव नहीं था, लेकिन 2014 के बाद से प्रधानमंत्री द्वारा इस को प्रोत्साहित किया गया। आज नतीजा है कि पूरा देश और दुनिया योग दिवस मना रही है। कार्यक्रम स्थल पर उमरी भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन जनपद के हर तहसील, हर ब्लाक, न्याय पंचायत, में योग के प्रति लोगों के उत्साह का प्रदर्शन देखते बनता है।इस अवसर पर निदेशक संग्रहालय नीरज कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कुशीनगर को तप और त्याग की भूमि बताते हुए कहा कि हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को जन जन तक पहुंचाने में देश के प्रधानमंत्री का योगदान सराहनीय है। जीवन शैली में योग को अपनाने की बात करते हुए उन्होनें कहा कि इसके माध्यम से स्वस्थ जीवन बनाएं ।इस अवसर पर निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अनिल कुमार वी0 पाटिल ने कहा कि योग एक प्राचीन परंपरा का अद्भुत उपहार है । इससे शरीर ही नहीं बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है।आयुक्त ग्राम्य विकास गौरी शंकर प्रियदर्शी ने भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में योगाभ्यास की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि योग की जितनी भी खूबियां गिनाई जाए कम है। योग को सिर्फ योग दिवस तक ही सीमित ना रखें बाकी लोगों को भी इनसे जोड़े।

इस अवसर पर विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने उपस्थित को संबोधित करते हुए बताया कि योग से मन और शरीर स्वस्थ रहता है।जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी गणमान्य जनों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि भारत ऋषि मुनियों का देश है। योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योगाभ्यास से शरीर मन, विचार की शुद्धता के साथ साथ मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि इसे हजारों वर्षों से मानवता के लिए जाना जाता है। उन्होंने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की तथा योग शक्ति को उजागर कर जीवन में उत्साह का विकास करने की अपील की।केंद्रीय मंत्री जी के संबोधन के पश्चात प्रधानमंत्री का मैसूर (कर्नाटक) से संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया तथा योगाभ्यास किया गया। उसके बाद राष्ट्रगान का कार्यक्रम भी हुआ। अंत में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद्र मिश्र, जनप्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, अधिकारीगण तथा आम लोगों की उपस्थिति रही ।

योगाभ्यास कार्यक्रम पश्चात मंत्री द्वारा हिरण्यवती नदी के समीप बुद्ध घाट में मियावाकी पद्धति द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। उनके द्वारा पीपल के पौधे का पौधरोपण किया गया। इसके बाद मंत्री द्वारा महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया गया पूजा की गई तथा उन्हें चीवर अर्पित किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking