News Addaa WhatsApp Group

ड्रोन पर पुलिस का शिकंजा — कुशीनगर में एसपी केशव कुमार की निगरानी में 13 जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 28, 2025  |  9:37 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ड्रोन पर पुलिस का शिकंजा — कुशीनगर में एसपी केशव कुमार की निगरानी में 13 जब्त

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध और अपंजीकृत ड्रोन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। रविवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कुल 13 ड्रोन जब्त किए।

पुलिस कार्रवाई के विवरण के अनुसार, थाना जटहां बाजार से 10, थाना रामकोला से 02, और थाना खड्डा से 01 अपंजीकृत ड्रोन पुलिस ने कब्जे में लिया। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ड्रोन से जुड़े भ्रामक अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए की गई है।

एसपी केशव कुमार की चेतावनी :

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने बताया कि ड्रोन से संबंधित भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी।साथ ही बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना अपराध है, पकड़े जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को तुरंत दें। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, नियमों का पालन करें और किसी भी ड्रोन का उपयोग करने से पहले वैधानिक अनुमति अवश्य लें। उन्होंने कहा कि कुशीनगर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि को जड़ से समाप्त किया जाएगा।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking