News Addaa WhatsApp Group Join करें

किसानों के आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ड्रोन स्प्रे- एनपी सिंह (आईपीएल यूनिट हेड)

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 2, 2024  |  6:15 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
किसानों के आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ड्रोन स्प्रे- एनपी सिंह (आईपीएल यूनिट हेड) WhatsApp
Responsive image
  • आईपीएल किसानों को कृषि सेवा एवं सहयोग के लिए तत्पर – सुधीर कुमार केन हेड

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा चीनी मिल परिक्षेत्र के किसानों को आईपीएल चीनी मिल ने दो ड्रोन स्प्रे का सौगात दिया है। इससे कृषि विकास के प्रोत्साहन के साथ ही साथ फसलों पर पर दवा आदि छिड़काव करने में सहूलियत मिलेगी। किसानों को तय किराये पर इसे उपलब्ध कराया जाएगा।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

आईपीएल चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह ने बताया कि चीनी मिल की ओर से दो ड्रोन स्प्रे मंगाया गया है जिसका मंगलवार से जीएम एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार की देखरेख में तीन दिवसीय प्रशिक्षण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत महिला पायलट किसानों के डिमांड पर ड्रोन स्प्रे से खेतों में कीटनाशक का स्प्रे करेंगी जिससे किसानों के आय को बढ़ाने में सहभागिता होगी। अधिकारी द्वय ने बताया कि आईपीएल किसानों के दरवाजे पर किसी भी कृषि सहयोग या सेवा को वास्तविक रूप में ले जाने में सक्षम बनाता है जिसका परिणाम है कि आई पी एल ग्रुप के एमडी डा. पीएस गहलोत तथा ई डी नीरज शर्मा तथा डा. यू एस तेवतिया मुख्य प्रबंधक कृषि साइंस के द्वारा चीनी मिल के विस्तारिकरण की घोषणा के बाद चीनी मिल का क्षमता वृद्धि का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह की सदस्य तारा देवी, पुष्पा देवी, शेर बहादुर व मुन्ना सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking