कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में आशा/आशा संगिनी के चार सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आज तीसरे तीन धरने को समर्थन देने पहुचे। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता मनोज सिंह ने कहा कि आशा गांव के स्वास्थ्य व्यवस्था की बुनियादी कड़ी है इनके मंगो को मानना सरकार का दायित्व है, इनके मांगो को लेकर होगी आर-पार की लड़ाई। आशा की मांग है की उन्हें सरकारी कर्मचारियों ने शामिल किया जाए एवं प्रोत्साहन राशि के जगह पर मानदेय या वेतन दिया जाए साथ ही स्मार्टफोन व साइकिल की व्यवस्था की जाए ताकि वह स्वावलम्बी बन सके ऐसी महत्वपूर्ण मांगो को लेकर आशा बहुओं ने अपने आवाज को बुलन्द किया है उनका कहना है कि मांगे पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। इस दौरान कांग्रेस के दुदही ब्लॉक अध्यक्ष मंसूर आलम, उपेन्द्रे कुशवाहा व सैकड़ो की संख्या आशा बहुएं व संगिनी मौजूद रही।।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…
कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…
कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…