News Addaa WhatsApp Group

दुदही: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ उद्घाटन, 87 लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 24, 2021  |  10:06 PM

590 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ उद्घाटन, 87 लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन

दुदही (न्यूज अड्डा)। विकास खण्ड दुदही के प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र ठाड़ीभार में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया गया।जिसमें 87 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मेला कराने का उद्देश्य स्पष्ट है कि एक ही छत के नीचे लोगों को अधिकाधिक स्वास्थ्य सुविधाएं, जाँच , उपचार और दवाएं आदि उपलब्ध हो। हम सभी को एक दूसरे के साथ सहयोगात्मक भाव रखते हुए स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए।दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ ए के पाण्डेय के कहा कि हमारा प्रयास है कि इस मेले से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों। कोरोना काल ने हमे यह सीखा दिया है कि स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता होगी इसमें लापरवाही करना हम सभी के लिए घातक होगी। स्वास्थ्य मेले में 87 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ।इस दौरान डॉ वृजेन्द्र, एलटी राहुल सिंह,नयरे आजम,कृष्णा यादव,हरमून प्रसाद,पिंकी सिंह,डॉ नाजिया सुल्ताना, अल्ताफ़, प्रियंका गौड़ सहित ढ़ेरो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking