News Addaa WhatsApp Group

दुदही: अज्ञात कारण से लगी आग में पांच रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 9, 2024  |  7:58 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: अज्ञात कारण से लगी आग में पांच रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख

तुर्कपट्टी। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत धर्मपुर पर्वत के पूर्व टोला में मंगलवार की सायं अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच लोगों की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने अहेतुक सहायता हेतु क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी बंसी पुत्र निरंजन के घर में लगी आग नेरंजन पुत्र बंसी, सुचित पुत्र निरंजन, सुचित पुत्र सुकई व अजित पुत्र सुकई के रिहायशी झोपड़ियों तक फैल गई। लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते उसके पूर्व अग्निपीड़ितों की गृहस्थी की सम्पूर्ण सामग्री जलकर राख हो गई।दो साईकिल, दो मोबाइल, सभी घरों के गहने व अनाज कपड़ा आदि जलकर राख हो गए। फायर बिग्रेड व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा उसे और फैलने से रोका। सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल अमन कुमार ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को प्रेषित कर दी। ग्राम प्रधान मनिषा मिश्रा, प्रतिनिधि अमर हिन्दुस्तानी व हरिगोविंद मिश्रा ने अग्निपीड़ितों के भोजन की व्यवस्था करते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking