News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि के अथक प्रयास से दिवानी न्यायालय को मिला सिविल जज सीनियर डिवीज़न कोर्ट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 2, 2021  |  10:12 PM

479 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि के अथक प्रयास से दिवानी न्यायालय को मिला सिविल जज सीनियर डिवीज़न कोर्ट
  • शैलेश कुमार पाण्डेय नियुक्त हुए दिवानी न्यायालय कसया मे सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट के जज l
  • दिवानी न्यायालय कसया मे विगत कई वर्षो से सिविल जज सीनियर डिवीज़न कोर्ट की मांग चल रही थी, जिसकी पत्रांवली उच्च न्यायालय मे लंबित थी, विरोध के बावजूद कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के अथक प्रयास के बाद आज धनतेरस को कसया दिवानी न्यायालय मे शैलेश कुमार पाण्डेय सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर नियुक्त हुए हैं l

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आज धनतेरस के दिन अधिवक्ताओ को एक बहुत बड़ा तोहफा दिवानी न्यायालय कसया सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट के रूप मे मिला हैं, जिसकी मांग लम्बे समय से अधिवक्ता कर रहे थे और यह मामला उच्च न्यायालय मे लंबित चल रहा था और आज शाम को यह मांग अधिवक्ताओ को दीपावली उपहार के रुपमे कोर्ट के साथ ही सिविल जज सीनियर डिवीजन जज की भी नियुक्ति शैलेश कुमार पाण्डेय की हो गयी हैं l इस मांग पूरा होने पर अधिवक्ताओ मे खुशी की लहर व्याप्त हैं l न्यायालय के अधिवक्ता इस सफलता का पूरा श्रेय अपने संघर्षो और स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को दिया हैं l विगत कई वर्षों से बाह्य दीवानी न्यायालय कसया में सिविल जज सीनियर डिवीजन के कोर्ट की मांग हो रही थी जिसके सम्बन्ध मे बार ऐसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष ओंकार नाथ पाण्डेय ने बताया हैं कि मेरे द्वारा पद सम्भालते ही इसका प्रयास नए सिरे से प्रारम्भ किया गया और जो पत्रावली उच्च न्यायालय में लम्बित थी प्रयास कर शासन को भिजवाया । शासन में एक मंत्री ने इसका विरोध भी किया किन्तु कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के अथक प्रयास और सहयोग से शासन से विश्वकर्मा पूजन के दिन 17 सितम्बर 2021 को नोटिफिकेशन हो गया । इस कार्य के लिए विधायक श्री मणि का योगदान अधिवक्तागण कभी नही भूलेंगे। एक फोन पर विधायक जी अधिवक्ताओं के लिए तैयार रहते है।नोटिफिकेशन जारी होने के उपरान्त पडरौना के बार द्वारा उच्च न्यायालय में रिट दाखिल हुआ जो अभी एडमिट नही हुआ है। आज 2 नवम्बर को तारीख थी जिसकी पैरवी के लिए मैं और संघ के मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी प्रयागराज गये और मुकदमे में 7 दिसम्बर के लिए डेट पड़ गया उसके बाद पुनः पोस्टिंग के प्रयास में लग गए जिसमे सफलता मिली और कसया के लिए शैलेश कुमार पाण्डेय की सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन आज 2नवंबर सायं को जारी हो गया। इस पूरे कार्य मे संघ के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह का भी बहुत बड़ा योगदान रहा। वे हर डेलिगेशन में लखनऊ और इलाहाबाद गए और सही मार्गदर्शन देते रहे।

आपके लिए और..- गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस...

विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने सभी अधिवक्ताओं को कसया में C J S D की नियुक्ति के लिये बधाईया और शुभकामनाए दीं हैं l

Due to the tireless efforts of Kushinagar MLA Rajinikanth Mani, the Civil Court got the Civil Judge Senior Division Court

अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा हैं कि हम सभी के अथक परिश्रम का फल और दीपावली का उपहार संघ को मिला है, लेकिन मेरा संकल्प अभी पूरा नही हुआ है । अभी बहुत कुछ करना बाकी है जिसके लिए दृढ़ संकल्पित हूँ। कल कोर्ट में 10 :30 बजे मीटिंग होगी और दीपावली का जश्न मनाया जाएगा जिसमे विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को भी आने का आग्रह किया गया हैं l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking