News Addaa WhatsApp Group Join करें

रेलवे से संबंधित समस्या को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के लोगों ने सांसद को सौंपा पत्रक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 14, 2022  |  8:35 PM

577 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रेलवे से संबंधित समस्या को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के लोगों ने सांसद को सौंपा पत्रक
  • सांसद ने दूरभाष पर रेलवे महाप्रबंधक से की वार्ता 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान रामकोला नगर के व्यापार मंडल के लोगों ने रेलवे की समस्याओं को लेकर कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे को एक पत्रक सौंपा। 

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

पत्र के माध्यम से व्यापार मंडल रामकोला के लोगों ने मांग किया है कि – सिवान से गोरखपुर के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 05153 की समय सारिणी में बदलाव किया जाय,छपरा कचहरी से गोमती नगर जाने वाली ट्रेन नं0 15114 रामकोला रेलवे स्टेशन पर रूकती हैै लेकिन गोमती नगर- छपरा कचहरी ट्रेन नंबर 15 113 का ठहराव नही होता है जनहित में ठहराव किया जाए, इस रूट से बिहार, झारखंड के बड़े शहरों सोनभद्र, मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर , बरौनी व टाटा आदि शहरों को जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। इस रूट पर थावे जंक्शन से टाटा के बीच चल रही 18181/18182 नं0 की ट्रेन को कुशीनगर जिले के कप्तानगंज जंक्शन तक विस्तारित कर दिया जाए,गोरखपुर- कप्तानगंज-नरकटिया रूट पर चलने वाली सभी एक्सप्रेस/ सुपरफास्ट ट्रेनों का कप्तानगंज जंक्शन पर ठहराव घोषित किया जाए।

सांसद श्री दुबे ने व्यापार मंडल के पत्रक को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक गोरखपुर से दूरभाष पर वार्ता किया तथा व्यापार मंडल के लोगों को समस्या समाधान के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि इस प्रकरण को लेेेकर मैं स्वयं रेल मंत्री से मिलूंगा। इस दौरान रामकोला व्यापार मंडल के बुनेला गुप्ता, रमेश मिश्रा, शंभू दयाल तिवारी, प्रेमचंद्र मद्धेशिया, सत्यप्रकाश,राजेश वर्मा, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, नागेंद्र वर्मा, सुनील कुमार केडिया, अनुज अग्रवाल, सुरेश गुप्ता आदि व्यापारी रहे।जनसुवाई कार्यक्रम में निर्भय प्रताप सिंह, भरत गोविन्द राव, सरवन खरवार,अनिरुद्ध खरवार आदि तमाम उपस्थित रहे।  

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking