News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 27, 2026  |  6:40 PM

646 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म के मामले में तमकुहीराज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी दीपक चौहान को करीब 50 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को तरयासुजान थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी से पुलिस टीम ने दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज थाने में दर्ज मु0अ0सं0 213/2026, धारा 64(1), 352 एवं 351(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी की तलाश की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया था।
पुलिस टीम ने सुरागरसी और संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए आरोपी दीपक चौहान पुत्र स्व. हौसिला चौहान, निवासी नोनियापट्टी, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में पुलिस ने महज करीब 50 घंटे में आरोपी तक पहुंचकर अपनी सक्रियता का परिचय दिया।

जानकारी रहे कि इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक आदर्श मिश्रा तथा कांस्टेबल देवब्रत मौर्या, थाना तमकुहीराज शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर तमकुहीराज पुलिस लगातार सक्रिय है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking